घर पर है बुरे साए का असर तो करें इन 6 से कोई 1 उपाय, बचे रहेंगे मुसीबतों से

Published : Nov 26, 2019, 09:27 AM IST
घर पर है बुरे साए का असर तो करें इन 6 से कोई 1 उपाय, बचे रहेंगे मुसीबतों से

सार

कुछ घर ऐसे होते हैं, जहां नेगेटिव एनर्जी यानी बुरे साए का असर होता है। ऐसे घरों में रहने वाले लोग भी कभी खुश नहीं होते। उन्हें तरह-तरह की परेशानियां होती रहती हैं।

उज्जैन. कभी कोई बीमार हो जाता है तो कभी कोई अजीब हरकतें करने लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए आगे बताए गए उपाय कर सकते हैं-

1. घर में सदैव अशांति रहती हो तो घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर की ओर श्वेतार्क (सफेद आक के गणेश) स्थापित करें।
2. घर में कोई बुरी शक्ति हो तो रोज घर में गोमूत्र या गाय के दूध में गंगाजल मिलाकर छिड़कने से घर की शुद्धि होती है।
3. गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें गुड़ तथा मीठा तेल डालकर जलाएं। फिर इसे घर के मुख्य दरवाजे के बीच में रखें।
4. एक नारियल पर काला धागा लपेटकर पूजा स्थान पर रख दें। शाम को उसे धागे सहित जला दें। यह उपाय 9 दिन तक करें।
5. घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति रहती है। रोज इसकी पूजा व परिक्रमा करें। सुबह-शाम दीपक भी लगाएं।
6. धागे में पिरोकर घर के मुख्य दरवाजे पर 1 नींबू व 7 मिर्ची लटकाएं और प्रत्येक शनिवार को इसे बदलते रहें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश