8 नवंबर को करें ये 7 आसान काम, दूर होंगे बुरे दिन और घर आएगी खुशियां

Published : Nov 07, 2019, 09:01 AM IST
8 नवंबर को करें ये 7 आसान काम, दूर होंगे बुरे दिन और घर आएगी खुशियां

सार

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवप्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 8 नवंबर, शुक्रवार को है। मान्यता है कि भगवान विष्णु इस दिन नींद से जागते हैं। यही कारण है इस दिन से शुभ कार्यों की शुरूआत की जाती है।

उज्जैन. इस पर्व को देव दिवाली भी कहते हैं। ग्रंथों के अनुसार, अगर इस दिन कुछ विशेष काम किए जाएं तो सभी देवी-देवताओं की कृपा हम पर बनी रहती हैं। ये काम इस प्रकार हैं-

1. सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें व व्रत रखें। इस दिन भूल से कोई बुरा काम न करें।
2. किसी विष्णु मंदिर में जाएं और वहां बैठकर गोपाल सहस्त्रनाम का जाप करें। इससे संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
3. संभव हो तो तुलसी-शालिग्राम का विवाह विधि-विधान से करवाएं। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
4. घर को दीपों से सजाएं व शाम के समय भगवान को मौसमी सब्जियों, फलों,  गन्ना व अन्य पकवानों का भोग लगाएं। 
5. शाम के समय तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे घर में सुख-शांति रहती है।
6. घर में अच्छी सजावट करें व रांगोली बनाएं। इससे नकारात्मकता कम होती है और घर में सकारात्मकता फैलती है।
7. दक्षिणावर्ती शंख में दूध व केसर मिलाकर भगवान शालिग्राम का अभिषेक करें। इससे आने वाले संकट टल जाते हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश