नवरात्रि के अंतिम दिन करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Published : Oct 06, 2019, 09:39 AM IST
नवरात्रि के अंतिम दिन करें ये आसान उपाय, दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

सार

7 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन देवी के सिद्धिदात्री रूप की पूजा की जाती है।

उज्जैन. नवरात्रि के आम दिनों की अपेक्षा ये दिन विशेष माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

संतान के लिए उपाय
अगर संतान के संबंध में कोई समस्या आ रही है तो देवी को पान का पत्ता अर्पित करें। पान का पत्ता टूटा नहीं होना चाहिए।

मुकदमे में विजय के लिए उपाय
मुकदमे से जुड़ी परेशानियों को दूर करने लिए, शत्रु और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मां दुर्गा के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं।

अच्छी सेहत के लिए उपाय
खराब सेहत से छुटकारा पाना हो तो नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें-
मंत्र- ऊं क्रीं कालिकायै नम:.

परेशानियों से मुक्ति के लिए उपाय
सभी समस्या से छुटकारा पाने के लिए मां दुर्गा के सामने गुग्गल की सुगंध वाला धूप जलाएं और इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें-
मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Maha Navami 2026: महानवमी पर कौन-कौन से पाठ करने चाहिए? जानें दुर्गा मां की आराधना के खास पाठ
Periods During Navratri: नवरात्रि में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें 9 दिन का व्रत रखने के नियम