सोमवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, शिवजी करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

Published : Oct 20, 2019, 09:00 AM IST
सोमवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, शिवजी करेंगे आपकी हर इच्छा पूरी

सार

इस बार 21 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र होने से सोम पुष्य का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये नक्षत्र शुभ फल देने वाला माना गया है।

उज्जैन. इस नक्षत्र में किया गया कोई भी उपाय तुरंत फल देता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस सोम पुष्य के शुभ योग में अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय शिवपुराण में बताए गए हैं। 

1. सोम पुष्य के शुभ योग में भगवान शिव को चावल चढ़ाएं, इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं। 
2. सोम पुष्य के योग में भगवान शिव को तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
3. भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है, गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
4. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
5. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है। 
6. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। 
7. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
8. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं। 
9. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
10. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश