7 मई को वैशाखी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

Published : May 06, 2020, 11:45 AM IST
7 मई को वैशाखी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

सार

धर्म ग्रंथों में वैशाख को सबसे श्रेष्ठ मास बताया गया है। वैशाख मास की पूर्णिमा भी बहुत ही खास होती है। इस बार 7 मई, गुरुवार को वैशाखी पूर्णिमा है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर यदि कुछ ऐसे उपाय किए जाएं जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिले तो पुण्य में वृद्धि होती है व ब्रह्मा, विष्णु व शिव तीनों देवता प्रसन्न होते हैं। ये उपाय करने से दुर्भाग्य भी दूर होता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

मेष राशि- लोगों को पानी पीने के लिए प्याऊ लगवाएं या जरूरतमंदों को मटका दान करें।
वृषभ राशि- जरूरतमंदों को चप्पल, जूते का दान करें।
मिथुन राशि- गरीबों को ऋतु फल (सीजनल फ्रूट) का दान करें। जैसे- तरबूज, खरबूज, आम आदि।
कर्क राशि- इस राशि के लोग छतरी का दान करें, इससे भगवान प्रसन्न होंगे।
सिंह राशि- गरीबों को सत्तू का दान करें। अगर संभव न हो तो साबूत अनाज का दान भी कर सकते हैं।
कन्या राशि- अनाथ आश्रम या बाल आश्रम में पंखा, कूलर दान करें।
तुला राशि- इस राशि के लोग पेड़ लगाएं, इससे भविष्य में लोगों को राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि- मटके के ऊपर तरबूज या खरबूज रखकर ब्राह्मण को दान करें।
धनु राशि- श्रृद्धालुओं के लिए मंदिर के बाहर ठंडे पानी की व्यवस्था करें।
मकर राशि- पशुओं व पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करने से भी भगवान प्रसन्न होते हैं।
कुंभ राशि- जरूरतमंदों को सूती वस्त्रों का दान करें।
मीन राशि- तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन व पानी का प्रबंध करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश