हर शनिवार राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

Published : Jan 26, 2020, 09:26 AM IST
हर शनिवार राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

सार

शनि ने राशि परिवर्तन कर लिया है और अब ये ग्रह ढाई साल तक मकर राशि में रहेगा। मकर राशि का स्वामी शनि ही है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि की वजह से कुछ लोगों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। शनि के अशुभ असर से बचने के लिए राशि अनुसार दान-पुण्य करते रहना चाहिए। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे शुभ काम जो हर शनिवार कर सकते हैं...

हर शनिवार राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि- इस राशि के लोगों को शनि के लिए किसी निर्धन व्यक्ति को तेल और नमक का दान करना चाहिए।

वृष राशि- ये लोग हर शनिवार गुड़ और चने का दान करेंगे तो सकारात्मक फल मिल सकते हैं।

मिथुन राशि- इस राशि के लोग शनि के लिए पुराने वस्त्र और अन्न का दान कर सकते हैं।

कर्क राशि- जिन लोगों की राशि कर्क है, वे लोग किसी गौशाला में धन और घास का दान करें। कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सिंह राशि- इस राशि के लोग किसी वृद्धाश्रम में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना-पानी रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि वाले लोग किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल और उड़द का दान करें।

तुला राशि- इस राशि के लोग हर शनिवार तेल से बने व्यंजन गरीबों को खिलाएं। शनि मंदिर में तेल का दान करें।

वृश्चिक राशि- ये लोग पक्षियों के लिए अनाज दान करें। किसी जरूरतमंद विकलांग की आर्थिक मदद करें।

धनु राशि- इन लोगों को वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। किसी आश्रम में अपने सामर्थ्य के अनुसार अनाज और धन का दान करें।

मकर राशि- जिनकी राशि मकर है, वे लोग किसी तालाब में मछलियों को आटे के गोलियां बनाकर खिलाएं।

कुंभ राशि- इस राशि के लोग हर शनिवार गरीबों को मिठाई बांटें। किसी मंदिर में तेल का दान करें।

मीन राशि- ये लोग जरूरतमंद रोगियों को फलों का दान करें। किसी गौशाला में धन और अन्न दान करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम