14 जनवरी से पहले करें ये आसान उपाय, आपकी हर मनोकामना हो सकती है पूरी

Published : Dec 18, 2020, 10:48 AM IST
14 जनवरी से पहले करें ये आसान उपाय, आपकी हर मनोकामना हो सकती है पूरी

सार

मल यानी खर मास 16 दिसंबर से शुरू हो चुका है, जो 14 जनवरी तक रहेगा। इस मास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं यानी इस महीने के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस महीने में किया गया दान, जाप, तप और उपाय का फल कई गुना होकर मिलता है।

उज्जैन. मल यानी खर मास 16 दिसंबर से शुरू हो चुका है, जो 14 जनवरी तक रहेगा। इस मास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं यानी इस महीने के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस महीने में किया गया दान, जाप, तप और उपाय का फल कई गुना होकर मिलता है। पुरुषोत्तम मास में किए जाने वाले कुछ आसान उपाय इस प्रकार हैं…

1. पीपल को भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना गया है। इसलिए खर मास में रोज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान की कृपा हम पर बनी रहती है।
2. मल मास में रोज सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल और कुंकम डालकर अर्घ्य देना चाहिए। इससे सूर्य से संबधित दोष तो खत्म होते ही हैं साथ ही पितरों की कृपा भी हम पर बनी रहती है।
3. खर मास में रोज जरूरतमंदों को यथाशक्ति अनाज, घी, कंबल, जूते, तिल से बनी चीजों का दान करना चाहिए। 
4. खर मास में आने वाली दोनों एकादशी तिथि पर देवी लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
5. जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, वे खर मास में केले के पौधे लगाएं और रोज उनमें पानी डालें तो उनकी समस्या का निराकरण हो सकता है।
6. खर मास में भगवान विष्णु को पीले फलों व पीली मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
7. खर मास में रोज सुबह तुलसी को दीपक लगाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
 

खर मास के बारे में ये भी पढ़ें

16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, शुरू होग खर मास, मौसम में हो सकता है परिवर्तन

16 दिसंबर से शुरू होगा खर मास, इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व

खर मास आज से, जानिए इस महीने में क्यों नहीं करते कोई मांगलिक कार्य?

14 जनवरी तक रहेगा खर मास, इस महीने में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश