8 नवंबर को एकादशी और शुक्रवार के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, हो सकता है धन लाभ

Published : Nov 08, 2019, 09:49 AM IST
8 नवंबर को एकादशी और शुक्रवार के शुभ योग में करें ये आसान उपाय, हो सकता है धन लाभ

सार

इस बार 8 नवंबर, शुक्रवार को देवप्रबोधिनी एकादशी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने बाद नींद से जागते हैं, इसलिए इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। 

उज्जैन. शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना गया है। इस बार एकादशी पर शुक्रवार का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन लाभ के योग बन सकते हैं, साथ ही मुसीबतों से छुटकारा भी मिल सकता है। एकादशी के उपाय इस प्रकार हैं…

1. यदि पैसों की समस्या चल रही हो तो एकादशी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद लक्ष्मी-विष्णु मंदिर जाकर पूजा करें और पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।
2. सुख-समृद्धि पाने के लिए एकादशी पर पीले चंदन या केसर में गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ये उपाय रोज भी कर सकते हैं।
3. लक्ष्मी कृपा पाने के लिए एकादशी पर केले के दो पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहें। जब पौधे फल देने लगे तो इनका दान करें, स्वयं न खाएं।
4. एकादशी पर भगवान विष्णु को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली से श्री मंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
5. एकादशी पर भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
6. एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश