शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये उपाय, चमक सकती है आपकी किस्मत

Published : Oct 28, 2020, 09:54 AM IST
शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये उपाय, चमक सकती है आपकी किस्मत

सार

इस बार 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में अमृत होता है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है, ये उपाय इस प्रकार हैं

उज्जैन. इस बार 30 अक्टूबर, शुक्रवार को शरद पूर्णिमा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में अमृत होता है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि इस रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है, ये उपाय इस प्रकार हैं-

मेष
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर कन्याओं को खीर खिलाएं और चावल को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। इससे इन्हें लाभ होगा।

वृष
इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर दही और गाय का घी किसी लक्ष्मी मंदिर में दान करें।

मिथुन
इस राशि के लोग नौकरी में प्रमोशन के लिए शरद पूर्णिमा पर दूध और चावल का दान करें तो इनके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।

कर्क
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर मिश्री मिला हुआ दूध लक्ष्मीजी को अर्पित करें और बाद इसे बांट दें। इससे धन लाभ होगा।

सिंह
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के लिए मंदिर में गुड़ का दान करें, इससे अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कन्या
मनोकामना पूर्ति के लिए इस राशि के लोग 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन करवाएं। भोजन में खीर जरूर होनी चाहिए।

तुला
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर धन और ऐश्वर्य के लिए धर्म स्थानों यानी मंदिरों पर दूध, चावल व शुद्ध घी का दान दें।

वृश्चिक
सुख-शांति और संपन्नता के लिए इस राशि के लोग राशि स्वामी मंगल से संबंधित वस्तुओं व कन्याओं को दूध व चांदी का दान करें।

धनु
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर चने की दाल पीले कपड़े में रख कर मंदिर में दान करें। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर
शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग बहती नदी में चावल बहाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कुंभ
शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग जरूरतमंदों को कपड़ा, भोजन व चीजों का दान करें साथ ही दृष्टिहीनों को भोजन भी करवाएं।

मीन
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर सुख, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति के लिए ब्राह्मणों को भोजन करवाएं तो अच्छा रहेगा।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम