आज राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, भगवान श्रीगणेश जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि

Published : Apr 11, 2020, 03:42 PM IST
आज राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, भगवान श्रीगणेश जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि

सार

आज (11 अप्रैल, शनिवार) वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को भगवान श्रीगणेश की पूजा करने के बाद ही भोजन करती हैं। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है।

उज्जैन. आज (11 अप्रैल, शनिवार) वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम को भगवान श्रीगणेश की पूजा करने के बाद ही भोजन करती हैं। इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से हर परेशानी दूर हो सकती है और जीवन सुखी हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

मेष राशि- भगवान श्रीगणेश को रेशमी दुपट्टा अर्पित करें। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि- भगवान श्रीगणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं भी मिलेंगी।
मिथुन राशि- श्रीगणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) से करें। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
कर्क राशि- श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें। इससे शारीरिक व मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सिंह राशि- स्फटिक से बनी श्रीगणेश की मूर्तियां भक्तों को बांटे। इससे मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि- श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाएं। इससे परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
तुला राशि- आम के पत्तों से भगवान श्रीगणेश की पूजा करें। इससे आपके परिवार में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक राशि- भगवान श्रीगणेश को गुड़, चीनी और दही और भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।
धनु राशि- श्रीगणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।
मकर राशि- हल्दी की गठान श्रीगणेश को चढ़ाएं और बाद में इसे अपनी तिजोरी में रख लें। फायदा होगा।
कुंभ राशि- भगवान श्रीगणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।
मीन राशि- पीला रेशमी कपड़ा भगवान श्रीगणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ हो सकता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश