रोज करे इन 4 में से कोई 1 आसान उपाय, दुर्भाग्य बदल बदल सकता है सौभाग्य में

Published : Mar 02, 2020, 04:37 PM IST
रोज करे इन 4 में से कोई 1 आसान उपाय, दुर्भाग्य बदल बदल सकता है सौभाग्य में

सार

अगर आपके जीवन में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं तो सुबह-सुबह कुछ आसान काम कर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

उज्जैन. अगर आपके जीवन में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं तो सुबह-सुबह कुछ आसान काम कर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, ये काम बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। इन उपायों से भगवान की कृपा हम पर बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है।

1. भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करें

रोज सुबह उठते ही भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करें और 5 बार श्रीकृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणत क्लेश नाशाय गोविंदाय नमो नम: मंत्र बोलें। इससे दुख, क्लेश,डर,निराशा और धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। रोज रात को सोने से पहले गोवल्लभाय स्वाहा मंत्र 5 बार बोलने से दुर्भाग्य दूर होता है।

2. सूर्य को अर्घ्य दें
सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इससे पितरों की कृपा सदा हम पर बनी रहती है। तांबे के पानी में कुंकुम व लाल फूल भी होने चाहिए। इससे सूर्यदेव भी प्रसन्न होते हैं।

3. गायत्री मंत्र का जाप करें
रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें। इससे आपमें काम करने की क्षमता का विकास होगा-
ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

4. तुलसी को दीपक लगाएं
सुबह पूजा आदि करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक अवश्य लगाएं। इससे घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम