20 मार्च को शुक्रवार और एकादशी का योग, ये उपाय करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

Published : Mar 19, 2020, 12:37 PM IST
20 मार्च को शुक्रवार और एकादशी का योग, ये उपाय करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

सार

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 20 मार्च, शुक्रवार को है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, एकादशी भगवान विष्णु की तिथि है, वहीं शुक्रवार माता लक्ष्मी का दिन है। एकादशी और शुक्रवार के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. गाय के कच्चे दूध (बिना उबला) दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
2. एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
3. अगर आप धन लाभ चाहते हैं तो एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें।
4. एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर उससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
5. एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं और तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।
6. पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। इसलिए एकादशी पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
7. विष्णु भगवान के मंदिर में जाकर अन्न (गेहूं, चावल आदि) का दान करें। बाद में इसे गरीबों में बांट दें।
8. भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहते हैं, इसलिए एकादशी पर उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
9. एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करें। इससे भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
10. इस दिन भगवान विष्णु को कमल का फूल या अन्य कोई पीले रंग का फूल चढ़ाना शुभ रहता है।
11. एकादशी पर भगवान विष्णु को हरश्रंगार का इत्र अर्पित करें। इससे भी आपकी हर कामना पूरी हो सकती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम