इन 4 कारणों से किसी पर भी हावी हो सकती है बुरी शक्तियां, इन कामों से बचकर रहें

Published : Dec 13, 2019, 08:58 AM IST
इन 4 कारणों से किसी पर भी हावी हो सकती है बुरी शक्तियां, इन कामों से बचकर रहें

सार

अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग जाती है तो वह तुरंत बीमार हो जाता है या उसके कामों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ काम ऐसे हैं, जिनकी वजह से बुरी नजर और बुरी शक्तियां (नकारात्मकता) जल्दी हावी हो जाती हैं। 

उज्जैन. नकारात्मकता की वजह से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। तंत्र शास्त्र में कुछ काम ऐसे बताए गए हैं, जिनसे बचना चाहिए। अन्यथा बुरी नजर लग सकती है। जानिए ये आदतें कौन-कौन सी हैं...

1. बहुत ज्यादा परफ्यूम, इत्र लगाना
जो लोग बहुत ज्यादा परफ्यूम या इत्र लगाते हैं और सुनसान जगहों पर जाते हैं, उन पर बुरी शक्तियां का असर जल्दी होता है। ऐसे लोगों को बुरी नजर भी तुरंत लगती है।

2. गर्भवती महिला का सुनसान जगहों पर जाना
अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे सुनसान जगहों पर जाने से बचना चाहिए। अपने इष्टदेव का ध्यान करते रहने से बुरी नजर से रक्षा हो सकती है।

3. साफ-सफाई से नहीं रहना
यदि कोई व्यक्ति साफ-सफाई से नहीं रहता है, रोज नहाता नहीं है तो नकारात्मकता उस पर हावी हो सकती है। बुरी नजर से बचने के लिए रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लेना चाहिए। साफ वस्त्र पहनें और साफ-सफाई से रहें।

4. कमजोर इच्छाशक्ति का होना
जो लोग मानसिक रूप से कमजोर होते हैं, छोटी-छोटी बातों में डर जाते हैं, हमेशा नकारात्मक सोचते रहते हैं, वे बुरी शक्तियों की गिरफ्त में जल्दी आते हैं। ऐसे लोगों को बुरी नजर भी जल्दी लगती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम