Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

Published : Feb 04, 2022, 03:09 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 09:02 AM IST
Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

सार

आज ( 5 फरवरी, शनिवार) वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) का पर्व मनाया जाएगा। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए सबसे पहले देवी सरस्वती की ही पूजा की जाती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं।

उज्जैन. वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) पर शिक्षण संस्थाओं में देवी सरस्वती (Goddess Saraswati) से संबंधित विशेष आयोजन भी किए जाते हैं। श्रृद्धालु इस दिन देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस दिन अगर राशि अनुसार खास उपाय किया जाए तो हर काम में सफलता मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए राशि अनुसार इस दिन कौन-से उपाय आप कर सकते हैं…

मेष राशि
वसंत पंचमी पर विद्या और बुद्धि के लिए माता सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृष राशि
वसंत पंचमी पर माता सरस्वती का दूध से अभिषेक करें और गरीबों को दूध का दान करें। इससे शिक्षा के क्षेत्र की रूकावटें दूर हो सकती हैं।

मिथुन राशि
माता सरस्वती के चित्र के सामने बैठकर विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें। इससे आपकी परेशानियां कुछ हद तक कम हो सकती है।

कर्क राशि
वसंत पंचमी पर माता सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं या खीर में थोड़ा सा केसर इसका भोग भी लगा सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के लोग वसंत पंचमी पर गरीब बच्चों को पेन, किताबें, कॉपियां आदि दान करें। इससे इन पर माता सरस्वती की विशेष कृपा होगी।

कन्या राशि
वसंत पंचमी पर छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं और कुछ उपहार भी दें जैसे वस्त्र या सौंदर्य प्रसाधन का सामान।

तुला राशि
वसंत पंचमी पर इस राशि के लोग किसी ब्राह्मण कन्या को सफेद वस्त्रों का दान करें। साथ ही सफेद रंग की मिठाई भी दें।

वृश्चिक राशि
वसंत पंचमी पर माता सरस्वती को सफेद फूलों का हार अर्पण करें तथा विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें। इससे कष्ट दूर होंगें।

धनु राशि
इस राशि के लोग गरीबों को चावल का दान करें, साथ ही सफेद गाय की पूजा करें। इससे इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मकर राशि
माता सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। बाद में यह खीर भक्तों को बांट दें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि
वसंत पंचमी पर माता सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित करें और स्वयं भी सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मीन राशि
इस राशि के लोग वसंत पंचमी पर माता सरस्वती का अभिषेक केसर मिले दूध से करें। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।

 

ये भी पढ़ें...

Vasant Panchami 2022: कभी शिक्षा का प्रमुख केंद्र था 5 हजार साल पुराना ये सरस्वती मंदिर, आज ऐसी है हालत

ज्ञान, बुद्धि और संगीत की देवी है मां सरस्वती... कृपा पाने के लिए वसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन बन रहे हैं 3 शुभ योग, ये हैं स्वयंसिद्ध मुहूर्त

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम