ग्रहों के दोष भी होते हैं पति-पत्नी में विवाद का कारण, ये आसान उपाय आ सकते हैं आपके काम

Published : Mar 22, 2020, 11:02 AM IST
ग्रहों के दोष भी होते हैं पति-पत्नी में विवाद का कारण, ये आसान उपाय आ सकते हैं आपके काम

सार

पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी हो जाए तो वाद-विवाद की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर पति-पत्नी की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो ये स्थितियां ज्यादा बनती हैं।

उज्जैन. पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी हो जाए तो वाद-विवाद की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर पति-पत्नी की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं तो ये स्थितियां ज्यादा बनती हैं। दोनों में से किसी एक की कुंडली में दोष होगा तब भी पति-पत्नी के झगड़े होने की संभावनाएं रहती हैं। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार कुछ ऐसे उपाय, जिनसे वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ सकता है...

1. पति-पत्नी को रोज शिवजी के साथ ही मां पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।
2. रोज सुबह पूजा के बाद पत्नी की मांग में सिंदूर पति को लगाना चाहिए। इस उपाय से दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है।
3. स्त्री को रोज मां पार्वती की पूजा में सिंदूर या कुमकुम चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद यही सिंदूर या कुमकुम अपनी मांग में भी लगाना चाहिए।
4. हर शुक्रवार पति को पत्नी के लिए कोई उपहार लाना चाहिए।
5. कुंडली में जो भी ग्रह अशुभ हो, उसके उपाय करना चाहिए।
6. हर गुरुवार केले के पौधे की पूजा करें।
7. शिवलिंग पर हल्दी की गांठ चढ़ाएं और वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने की प्रार्थना करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज