गुप्त नवरात्र: मेष से लेकर वृषभ तक, जानें राशि अनुसार मां को प्रसन्न करने के उपाय

Published : Jul 03, 2019, 07:37 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 01:51 PM IST
गुप्त नवरात्र:  मेष से लेकर वृषभ तक, जानें राशि अनुसार मां को प्रसन्न करने के उपाय

सार

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र का पर्व मनाया जाता है। जानें राशि अनुसार क्या कर सकते हैं उपाय।

उज्जैन. मां दुर्गा की साधना कर सिद्धियां प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, ग्रंथों में लिखा गया है कि इन 9 दिनों तक अगर कोई व्यक्ति राशि अनुसार नीचे दिए गए उपाय को करता है तो उसकी हर मनोकामना मां जरूर पूरी करती हैं।

जानिए आखिर क्या है राशि अनुसार उपाय...

मेष राशिः   इस राशि के लोगों को स्कंदमाता की पूजी करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिः इस राशि के लोग देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा करें व ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशिः  इस राशि के लोग देवी यंत्र स्थापित कर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

कर्क राशिः   इस राशि के लोगों को मां शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए। लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

सिंह राशिः   इस राशि के लोगों के लिए मां कूष्मांडा की पूजा विशेष फल देने वाली है। दुर्गा मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशिः  इस राशि के लोग मां ब्रह्माचारिणी की पूजा करें। लक्ष्मी मंत्रों का विधि-विधान पूर्वक जाप करें।

तुला राशिः   इस राशि के लोगों को महागौरी की पूजा से लाभ होता है। काली चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशिः  स्कंदमाता की पूजा से इस राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

धनु राशिः  इस राशि के लोग मां चंद्रघंटा की आराधना करें। साथ ही उनके मंत्रों का विधि-विधान से जाप करें।

मकर राशिः   इस राशि वालों के लिए मां काली की पूजा शुभ मानी गई है। नर्वाण मंत्रों का जाप करें।


कुंभ राशिः  इस राशि के लोग मां कालरात्रि की पूजा करें। नवरात्र के दौरान रोज देवी कवच का पाठ करें।

मीन राशिः  इस राशि वाले मां चंद्रघंटा की पूजा करें। हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्रों का जाप भी करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम