Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान, दूर होंगी परेशानियां और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published : Jul 13, 2022, 09:52 AM IST
Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान, दूर होंगी परेशानियां और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सार

आज (13 जुलाई, बुधवार) आषाढ़ मास की पूर्णिमा है। इस दिन गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) का पर्व मनाया जाता है। ये परंपरा काफी पुरानी है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। तभी से उनके सम्मान में इस तिथि के गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है।

उज्जैन. हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 13 जुलाई, बुधवार को है। महर्षि वेदव्यास ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। इस तिथि का महत्व धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। इस दिन लोग अपने-अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन यदि राशि अनुसार, कुछ चीजों का दान किया जाए हमारी समस्या का समाधान हो सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। आगे जानिए गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार, किन चीजों का दान करें…

मेष राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करें। इससे इनकी समस्या दूर हो सकती है। 

वृष राशि: इस राशि वाले दूध, चावल, दालों का दान किसी अन्नक्षेत्र में करें। इससे इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर किसी गौशाला में हरे चारे का दान करें और हरी मूंग का दान किसी ब्राह्मण को करें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि: इस राशि के लोग गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावल या अन्य कोई अनाज का दान करें। किसी अन्नक्षेत्र में भी अनाज का दान कर सकते हैं। इससे इनकी टेंशन दूर हो सकती है।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को गेहूं, तांबे के बर्तन, गुड़ और औषधियों का दान करना चाहिए। इससे इनका मान-सम्मान बढ़ता है। 

कन्या राशि: इस राशि के लोग गरीबों को गुरु पूर्णिमा पर भोजन करवाएं और साथ ही कुछ पैसे भी दान स्वरूप दें। 

तुला राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर पहले भगवान को खीर का भोग लगाएं और बाद में इसे प्रसाद स्वरूप बांट दें। इससे इनके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि: इस राशि लोग गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री जैसे किताबे, पेंसिल, कापियां आदि चीजों का दान करें। इससे देवी सरस्वती की कृपा इन पर बनी रहेगी।

धनु राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में चने का दान करें। ऐसा करने से इनके घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धर्म बढ़ता है। 

मकर राशि: इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर गरीबों को कंबल का दान करें। इससे शनि से संबंधित दोष दूर ह सकते हैं। 

कुंभ राशि: इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर कुष्ठ रोगियों को भोजन का दान करें। साथ ही उन्हें जूते-चप्पल और वस्त्रों का दान भी करें।

मीन राशि: इस राशि के लोग पीले फलों जैसे कैले, आम और पपीता आदि का दान किसी मंदिर में जरूरतमंदों का दान करें।


ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2022: ये हैं शास्त्रों में बताए गए 10 श्रेष्ठ गुरु, श्रीराम-कृष्ण और हनुमान ने भी पाई इनसे शिक्षा


Guru Purnima 2022: जहां श्रीकृष्ण ने पाई शिक्षा, आज ऐसा दिखाई देता है वो आश्रम, ये हैं Exclusive तस्वीरें

Guru Purnima 2022: 13 जुलाई को 6 शुभ योगों में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व, ये हैं शुभ मुहूर्त और उपाय
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम