Hartalika Teej 2022: गुड लक के लिए महिलाएं हरतालिका तीज पर राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर किया जाता है। इस बार ये व्रत 30 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन महिलाएं दिन भर निराहार यानी बिना कुछ खाए-पिए व्रत करती हैं।
 

Manish Meharele | Published : Aug 30, 2022 4:21 AM IST / Updated: Aug 30 2022, 09:52 AM IST

उज्जैन. हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) व्रत का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, देवी पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए ये व्रत किया था। इस बार ये व्रत 30 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन अगर महिलाएं कुछ खास रंग के कपड़ें पहनकर ये व्रत करें तो और भी जल्दी शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए हरतालिका तीज पर किस राशि की महिलाएं कौन-से रंग के कपड़ें पहनें…

मेष राशिः इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि की महिलाएं शुभ फल पाने के लिए लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।

वृष राशिः इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि की महिलाओं को जीवन में खुशहाली के लिए क्रीम या सफेद रंग के परिधान पहनना चाहिए।

मिथुन राशिः इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशिः इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि की महिलाओं को सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ फलदायक रहता है।

सिंह राशिः इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि की महिलाओं को लाल या सुनहरे रंग के कपड़ें पहनना चाहिए। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

कन्या राशिः इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को हरे या इससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

तुला राशिः इस राशि का स्वामी शुक्र है, जिसे चमकीला ग्रह भी कहते हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को क्रीम या सुनहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है।

वृश्चिक राशिः इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को लाल, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों के कपड़े पहनना चाहिए। 

धनु राशिः इस राशि का स्वामी गुरु है। शुभ फल पाने के लिए इस राशि की महिलाओं को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

मकर राशिः इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि की महिलाओं को नीले या इससे मिलते-जुलते रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

कुंभ राशिः इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर हल्का नीला व भूरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

मीन राशिः इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि की महिलाओं को हल्के रंग के कपड़े इस दिन पहनना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej Upay: नहीं हो रहा है विवाह या पति-पत्नी में नहीं बनती तो 30 अगस्त को करें ये उपाय


Hartalika Teej 2022 Upay: लव लाइफ में आ रही परेशानी तो हरतालिका तीज पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय

Hartalika Teej 2022 Katha: ये है हरतालिका तीज व्रत की कथा, इसे सुने बिना अधूरा माना जाता है ये व्रत
 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल