Hartalika Teej Vrat 2022: चाहती हैं हैंडसम और केयरिंग हसबैंड तो 30 अगस्त को करें ये 4 उपाय

Hartalika Teej Vrat 2022: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। ये महिलाओं के प्रिय व्रतों में से एक है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत करती हैं।
 

Manish Meharele | Published : Aug 28, 2022 5:35 AM IST

उज्जैन. इस बार 30 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज (Hartalika Teej Vrat 2022) का व्रत किया जाएगा। ये व्रत महिलाओं में बहुत ही लोकप्रिय है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। इससे जुड़ी एक मान्यता ये भी है कि अगर कोई कुंवारी लड़की ये व्रत पूरे-विधान से करें तो उसे मनचाहा पति मिलता है। यही कारण है कुंवारी लड़कियां भी इस दिन पूरी श्रद्धा से ये व्रत करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास उपाय करने से लड़कियों की ये कामना और भी जल्दी पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…


शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें
मनचाहे पति के लिए कुंवारी लड़कियां हरतालिका तीज पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा विधि-विधान से करें और शिवजी को बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल व सफेद वस्त्र चढ़ाएं। देवी पार्वती को लाल वस्त्र, चूड़ियां, मेहंदी आदि चीजें चढ़ाएं। ये चीजें चढ़ाने से लड़कियों की मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है। ये बहुत ही आसान और अचूक उपाय है।

Latest Videos


देवी पार्वती की आरती करें
हरतालिक तीज पर पूजा आदि करने के बाद देवी पार्वती की एक विशेष आरती- जय-जय गिरिराज किशोरी करें। ये आरती देवी सीता ने स्वयंवर से पहले की थी, इसी के प्रभाव से उन्हें श्रीराम जैसा योग्य वर मिला। संभव हो तो हरतालिका तीज के बाद भी रोज इसी आरती से देवी पार्वती की पूजा करें। इससे जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।


महिलाओं को सुहाग की सामग्री भेंट करें
योग्य वर पाने के लिए हरतालिक तीज पर कुंवारी कन्याओं को 7 सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री जैसे मेहंदी, कुंकुम, लाल चूड़ियां, लाल वस्त्र आदि चीजें भेंट करें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत निर्जला रूप में ही करें यानी दिन भर कुछ भी खाए-पिएं नहीं।


शिव-पार्वती का अभिषेक करें
हरतालिका तीज पर भगवान शिव-पार्वती का अभिषेक गाय के दूध में केसर मिलाकर करें। अभिषेक करते समय ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः मंत्र का जाप करते रहें। इस उपाय से बहुत ही जल्दी आपका विवाह मनचाहे जीवनसाथी से हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2022: 1 नहीं 3 शुभ योगों में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत, महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें


Hartalika Teej 2022 Date: कब किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत? नोट करें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2022 Date: 2 बेहद शुभ योग में मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व, जानिए तारीख और खास बातें
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee