साल 2022 की पहली अमावस्या 2 जनवरी को, इस दिन बन रहें हैं 2 शुभ योग, ये उपाय करने से प्रसन्न होंगे पितृ

Published : Jan 01, 2022, 07:15 AM IST
साल 2022 की पहली अमावस्या 2 जनवरी को, इस दिन बन रहें हैं 2 शुभ योग, ये उपाय करने से प्रसन्न होंगे पितृ

सार

इस बार 2 जनवरी, रविवार को पौष मास की अमावस्या है। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा जो शाम 4.37 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले मूल नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पू्र्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बन रहे हैं।

उज्जैन. 2 जनवरी, रविवार और अमावस्या के योग में सूर्य पूजा के साथ ही पितरों के लिए भी धर्म-कर्म जरूर करें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और पितृों का आशीर्वाद भी बना रहता है। इस तिथि का धर्म ग्रंथों में भी विशेष महत्व बताया गया है। आगे जानिए 2 जनवरी यानी पौष अमावस्या पर कौन-कौन से उपाय करें…

1. अमावस्या पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे लोटे में जल भरें और उसमें लाल फूल, चावल डाल लें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।
2. सूर्य पूजा के बाद घर के मंदिर में पूजा करें। देवी-देवताओं को स्नान कराएं। वस्त्र और हार-फूल अर्पित करें। भोग लगाएं और धूप-दीप जलाएं। ध्यान रखें भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के भोग में तुलसी जरूर रखें। गणेश जी और शिव जी की पूजा में तुलसी का उपयोग न करें। बाल गोपाल और विष्णु जी को पीले चमकीले वस्त्र अर्पित करें।
3. दोपहर में 12 बजे बाद पितरों के लिए धूप-ध्यान करना चाहिए। पितरों के लिए धर्म-कर्म करने के लिए दोपहर का समय ही श्रेष्ठ माना जाता है। गाय के गोबर से बने कंडे यानी उपले जलाएं। जब कंडों से धुआं निकलना बंद हो जाए, तब कंडे के अंगारों पर पितरों का ध्यान करते हुए गुड़ और घी अर्पित करें। धूप देने के बाद हथेली में जल लें और अंगूठे की ओर से पितरों को अर्पित करें।
4. अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने की भी परंपरा है। अगर नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस दौरान सभी पवित्र नदियों और तीर्थों का ध्यान करते रहना चाहिए। अगर नदी में स्नान करते हैं तो उसी समय स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें और नदी किनारे पर जरूरतमंद लोगों को धन का और भोजन का दान करें।

 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम