कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो तो बनी रहती हैं परेशानियां, इसके प्रभाव से बचने के लिए ये 4 उपाय करें

Published : Apr 15, 2020, 03:01 PM IST
कुंडली में चंद्रमा अशुभ हो तो बनी रहती हैं परेशानियां, इसके प्रभाव से बचने के लिए ये 4 उपाय करें

सार

ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों का असर अलग-अलग होता है। नौ ग्रहों में चंद्र सबसे तेज चलने वाला ग्रह है, ये हर ढाई दिन में राशि बदलता है।

उज्जैन. चंद्र मन का कारक ग्रह है और इसकी शुभ-अशुभ स्थिति का असर हमारे मन पर होता है। चंद्र अशुभ होने पर व्यक्ति का मन किसी काम नहीं लगता है और काम ठीक से नहीं हो पाता है तो परेशानियां बढ़ती हैं। अगर किसी व्यक्ति को चंद्र की अशुभ स्थिति की वजह से बुरे समय का सामना करना पड़ रहा है तो यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार चंद्र के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...

पहला उपाय
चंद्र के दोष दूर करने के लिए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दही, चीनी, चावल, सफेद जनेऊ और सफेद वस्त्रों का दान किसी गरीब व्यक्ति को करना चाहिए। अगर आप ये चीजें किसी गरीब को देंगे तो उसकी दुआओं से चंद्र के अशुभ असर कम हो सकते हैं और परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

दूसरा उपाय
रोज सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ऊँ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए।

तीसरा उपाय
चंद्र के दोषों को दूर करने के लिए हर सोमवार व्रत करना चाहिए।

चौथा उपाय
चंद्र के दोष दूर करने के लिए किसी भी सोमवार को चांदी और मोती का दान करना चाहिए। साथ ही, चांदी की अंगूठी में मोती धारण करना चाहिए। ये अंगूठी सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश