कुंडली में अशुभ है सूर्य तो पौष मास में रोज करें ये उपाय, मिलने लगेंगे शुभ फल

Published : Dec 12, 2019, 10:25 AM IST
कुंडली में अशुभ है सूर्य तो पौष मास में रोज करें ये उपाय, मिलने लगेंगे शुभ फल

सार

हिंदू पंचांग का दसवां महीना पौष 13 दिसंबर से शुरू होगा, जो 10 जनवरी तक रहेगा। इस महीने में मुख्य रूप से भगवान सूर्यदेव की पूजा की जाती है।

उज्जैन. ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक नहीं होती, उन्हें मेहनत का सही फल नहीं मिल पाता। जानिए कुंडली में अशुभ सूर्य की वजह से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं...

1. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य नीच का होता है, वे हमेशा परेशान रहते हैं। इन लोगों को सरकारी कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
2. अशुभ सूर्य की वजह से समाज में नाम खराब हो सकता है।
3. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य होता है, वे बात-बात में झूठ बोलते हैं।
4. कुंडली में सूर्य अशुभ होने पर व्यक्ति को नमकीन बहुत ज्यादा पसंद होता है।
5. पढ़ाई में मन नहीं लग पाता है और शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है।

पौष मास में करें ये उपाय
1.
जिन लोगों की कुंडली सूर्य की स्थिति सही नहीं है, उन्हें पौष मास सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए।
2. सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का उपयोग करना चाहिए।
3. जल चढ़ाते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
4. पूरे महीने जरूरतमंद लोगों को अपनी इच्छा अनुसार गुड का दान करना चाहिए।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम