परिवार में रोज होता है विवाद तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, इससे घर में रहेगी सुख-शांति

Published : Aug 16, 2019, 05:16 PM IST
परिवार में रोज होता है विवाद तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, इससे घर में रहेगी सुख-शांति

सार

आज के समय में सबसे बड़ी समस्या परिवार में असामंजस्य होना है। रोज-रोज की कलह से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं कुछ उपाय।

उज्जैन. आज के समय में सबसे बड़ी समस्या परिवार में असामंजस्य होना है। रोज-रोज होने वाले झगड़े किसी को भी परेशान कर सकते हैं। समय के साथ ये झगड़े बढ़ते ही जाते हैं। कभी भाई-भाई में विवाद तो कभी पति-पत्नी और सास-बहू में। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, अगर आपके साथ भी यही परेशानी है तो आगे बताए गए उपाय आजमाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं...

1. हर सोमवार घर के ईशान कोण में पानी से भरा एक कलश (लोटा) रखें और विधि-विधान से उसकी पूजा करें। कलश के पानी को चारों दिशाओं में छींटें। बाकी बचा पानी पूजन स्थल पर डाल दें। इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी।

2. घर के अंदर या बाहर जहां भी स्थान हो तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं और शाम को उसकी पूजा करें।

3. सुबह-शाम सामूहिक आरती करें। साथ ही समय-समय पर घर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहें।

4. घर में कबाड़ इकट्‌ठा ना होने दें। इससे नेगेटिविटी फैलती है। इसका असर घर के सदस्यों पर भी होता है।

5. शाम के समय एक बार पूरे घर की लाइट जरूर जलाएं। इस समय घर में धन की देवी लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

6. झाड़ू हमेशा छुपाकर रखें। रात को कभी झाड़ू न लगाएं इससे घर की लक्ष्मी नष्ट हो जाती है और अशांति बढ़ती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश