कुंडली में है मंगल दोष तो आज घर के मंदिर में इस विधि से करें मंगल यंत्र की स्थापना

Published : May 26, 2020, 11:56 AM IST
कुंडली में है मंगल दोष तो आज घर के मंदिर में इस विधि से करें मंगल यंत्र की स्थापना

सार

जिन लोगों की कुंडली में मंगल अशुभ स्थान पर होता है, वे बहुत गुस्सैल होता हैं। छोटी-छोटी बातों पर किसी से भी विवाद करना इनकी आदत होती है। साथ ही इन्हें भूमि, मकान आदि संपत्ति का सुख भी नहीं मिल पाता। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, ये लोग अगर शुभ मुहूर्त में मंगल यंत्र की स्थापना कर रोज उसकी पूजा करें तो मंगल ग्रह से संबंधित दोष में कमी आ सकती है और शुभ फल मिल सकते हैं।

आज शुभ योग में करें मंगल यंत्र की स्थापना
पं. शर्मा के अनुसार, आज (26 मई, मंगलवार) को अंगारक चतुर्थी का योग बन रहा है। इस योग में मंगल दोष निवारण के लिए उपाय करना शुभ रहता है।

मंगल यंत्र के फायदे
राजनीति, गृहस्थ जीवन, नौकरी पेशा आदि क्षेत्रों में परेशानी होने पर इस यंत्र की स्थापना कर पूजा करने से सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं तथा सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। मंगल यंत्र की स्थापना के बाद प्रतिदिन इसके सामने बैठकर नीचे लिखे मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये मंत्र इस प्रकार हैं-

1. ओम् मंगलाय नम:
2. ओम् भूमिपुत्राय नम:
3. ओम् ऋणहन्त्रये नम:
4. ओम् धनप्रदाय नम:
5. ओम् स्थिरासनाय नम:
6. महाकामाय नम:
7. सर्वकाम विरोधकाय नम:
8. लोहिताय नम:
9. लोहितागाय नम:
10. सांगली कृपाकराय नम:
11. धरात्यजाय नम:
12. कुजाय नम:
13. भूमिदाय नम:
14. भौमाय नम:
15. धनप्रदाय नम:
16. रक्ताय नम:
17. सर्वरोग प्रहारिण्ये नम:
18. सृष्टि कर्ते नम:
19. वृष्टि कर्ते नम:
20. पापहर्ताय नम:
21. सर्वकामफलदाताय नम:

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम