कुंडली में कमजोर हो शुक्र ग्रह तो जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, ये हैं लक्षण और उपाय

Published : Jun 06, 2021, 09:18 AM ISTUpdated : Jun 06, 2021, 11:01 AM IST
कुंडली में कमजोर हो शुक्र ग्रह तो जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, ये हैं लक्षण और उपाय

सार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह प्रबल होता है उसे सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। जिसकी कुंडली में ये ग्रह प्रबल होता है उसे सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती हैं। इस ग्रह के प्रभाव वाले लोग अपने जीवन में खूब यश और कीर्ति पाते हैं। 

शुक्र कमजोर होने के लक्षण
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है।
- जीवन में दरिद्रता का आगमन भी शुक्र ग्रह के पीड़ित होने के कारण आती है। व्यक्ति में आकर्षण खत्म हो जाता है।
- वह साफ-सुथरे तरीके से नहीं रहता है। स्त्री सुख में कमी आ जाती है। वैवाहिक सुख कम हो जाता है। कामुकता शक्ति क्षीण हो जाती है।

शुक्र को मजबूत करने के उपाय
1. शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है-
ॐ शुं शुक्राय नम:। 
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुं
2. कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें। 
3. शुक्र की शुभता के लिए चींटियों और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। 
4. शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजा स्थल पर रखें। 
5. शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

कुंडली में कमजोर हो गुरु ग्रह तो पहनें फिरोजा रत्न, इससे दूर हो सकती है डिप्रेशन व अन्य मानसिक परेशानी

रोहिणी नक्षत्र में बन रहा है सूर्य और राहु का अशुभ योग, बचने के लिए ये उपाय करें

हल्दी को माना जाता है बहुत ही शुभ, इसके ज्योतिषीय उपायों से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

किसी विशेष काम के लिए जाते समय ये चीजें दिखना होता है अपशकुन, ध्यान रखें ये बातें

रोज करें गोपाल सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ, हर काम में मिलेगी सफलता और दूर हो सकती हैं परेशानियां

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम