दिवाली पर करें कमल गट्‌टे से जुड़े उपाय

Published : Oct 26, 2019, 08:14 AM ISTUpdated : Oct 27, 2019, 08:33 AM IST
दिवाली पर करें कमल गट्‌टे से जुड़े उपाय

सार

दीपावली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। इन उपायों में कई चीजों का उपयोग किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है कमल गट्टा। 

उज्जैन. ये कमल के पौधे में से निकलते हैं व काले रंग के होते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, दीपावली पर लक्ष्मी कृपा और धन लाभ के लिए कमल गट्‌टों से जुड़े ये उपाय करने चाहिए-

1. दिवाली पर अग्नि में 108 कमल गट्‌टों की आहुति देने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
2. दीपावली पर दुकान में कमल गट्टे की माला बिछाकर उसके ऊपर भगवती लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें, इससे बिजनेस में फायदा हो सकता है।
3. कमल गट्टे की माला मां लक्ष्मी के चित्र पर पहना कर पूजा करने से घर में हमेशा सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।
4. दीपावली पर कमल गट्टे की माला देवी लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में स्वयं पहन लें। आप पर माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहेगी।
5. लक्ष्मी पूजा में कमल गट्‌टे रखें और बाद में इन्हें अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखने से भी पैसों से जुड़ा फायदा हो सकता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!