Karva Chauth Upay: करवा चौथ पर राशि अनुसार लगाएं श्रीगणेश को भोग, घर आएगी सुख-समृद्धि

Published : Oct 13, 2022, 06:30 AM IST
Karva Chauth Upay: करवा चौथ पर राशि अनुसार लगाएं श्रीगणेश को भोग, घर आएगी सुख-समृद्धि

सार

Karva Chauth Upay: करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दिन राशि अनुसार, गणेशजी के उपाय किए जाएं तो हर परेशानी दूर हो सकती है।  

उज्जैन. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ (Karva Chauth Upay) का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास करती हैं और शाम को भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा के बाद ही अपना व्रत पूर्ण करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ पर यदि राशि अनुसार आसान उपाय किए जाएं तो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए करवा चौथ पर राशि अनुसार, श्रीगणेश को क्या चढ़ाएं…

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है, जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं। इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को लाल रंग की मिठाई या लाल रंग के फल का भोग लगाएं। साथ ही दूर्वा पर हल्दी चढ़ाएं। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को मावे से बनी किसी भी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। मिठाई न हो तो मीठे दूध का भोग लगाना भी शुभ रहेगा। भोग लगाते समय ऊँ गं ऊँ गं मंत्र का जप करें। 

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले भगवान श्रीगणेश को हरे फल जैसे नाशपति, अंगूर या पिस्ता से बनी किसी मिठाई का भोग लगाएं। भोग लगाते समय ऊँ श्री गं गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करें।

कर्क राशि 
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि वाले सफेद रंग की किसी भी मिठाई जैसे मावा कतली, काजू कतली आदि का भोग श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही सफेद आंकड़े के फूल की माला बनाकर श्रीगणेश को अर्पित करें।

सिंह राशि 
इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि वाले भगवान श्रीगणेश को गुड़ से बनी मिठाई जैसे गजक या सिर्फ गुड़ का भोग भी लगा सकते हैं। साथ ही श्रीगणेश दूर्वा पर कुंकुम लगाकर श्रीगणेश को चढ़ाएं।

कन्या राशि 
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वाले श्रीगणेश को पिस्ता बर्फी या खीर में थोड़े पिस्ता डालकर उसका भोग लगा सकते हैं। श्री वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप पूजा के दौरान जरूर करें।

तुला राशि 
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोग दूध से बनी मिठाई जैसे रबड़ी, कलाकंद का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ भी करें। इससे शुभ फल प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक राशि 
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि वाले लाल रंग की मिठाई या लाल फलों का भोग श्रीगणेश को लगाएं। या खीर में थोड़ी केसर डालकर इसका भोग भी लगा सकते हैं। श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: मंत्र का जाप करें।

धनु राशि 
इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले पीले रंग की मिठाई जैसे श्रीखंड या इंद्राणी का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। साथ ही हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: बोलकर चढ़ाएं। 

मकर राशि 
इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि के लोग भगवान श्रीगणेश को डार्क कलर की मिठाई जैसे काला जाम या गुलाब जामुन का भोग लगाएं। साथ ही श्री गणेशाय नम: का जप करें।

कुंभ राशि
इस राशि का स्वामी भी शनि है। इस राशि वाले डार्क चाकलेट या चाकलेट बर्फी का भोग श्रीगणेश को लगाएं। दूर्वा पर हल्दी लगाकर ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे आपके रुके हुए कामों को गति मिलेगी।

मीन राशि 
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले केले या अन्य किसी पीले फल का भोग भगवान श्रीगणेश को लगाएं। भोग लगाते समय ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: मंत्र का जाप भी करें।


ये भी पढें-

Karwa chauth 2022 Moon Rise Time: असम में 7.11pm तो मुंबई में सबसे लेट, जानें अन्य शहर में चांद दिखने का Time?


Karva Chauth 2022: गुड लक बढ़ाने के लिए करवा चौथ पर महिलाएं ट्राय करें इन रंगों की ड्रेस

Kartik month 2022: 10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, 29 में से 18 दिन मनाए जाएंगे व्रत-उत्सव
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम