पर्स में रखें ये चीजें, नहीं होगी पैसों की परेशानी

Published : Sep 05, 2019, 08:19 PM IST
पर्स में रखें ये चीजें, नहीं होगी पैसों की परेशानी

सार

हमारे आस-पास रहने वाली हर चीज का प्रभाव हम पर पड़ता है। अगर ये चीजें सकारात्मक प्रभाव डालती हैं, तो हम सुखी समृद्ध रहते हैं। वहीं यदि ये चीजें सही नहीं हैं तो हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. भारतीय ज्योतिष विज्ञान में हमारे वातावरण और आस-पास पाई जाने वाली चाजों का खासा महत्व माना गया है। हमारे आस-पास रहने वाली हर चीज का प्रभाव हम पर पड़ता है। अगर ये चीजें सकारात्मक प्रभाव डालती हैं, तो हम सुखी समृद्ध रहते हैं। वहीं यदि ये चीजें सही नहीं हैं तो हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनको पर्स में रखकर आप मालामाल हो सकते हैं।  

श्रीयंत्र
मां लक्ष्मी की कृपा के लिए आप अपने पर्स में छोटे आकार का श्रीयंत्र रख सकते हैं। श्रीयंत्र माता लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। कई धर्म ग्रंथों में इस यंत्र की महिमा बताई गई है। पर्स में रखने से पहले इसका विधि-विधान पूर्वक पूजन अवश्य करना चाहिए। ये यंत्र सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला और जीवन में उन्नति प्रदान करने वाला माना गया है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर
पर्स में मां लक्ष्मी का फोटो रखने से बरकत बनी रहती है और पर्स कभी खाली नहीं रहता। लेकिन फोटो खंडित होने पर इसके नकारात्मक प्रभाव होते हैं। इसलिए फोटो खंडित होने पर उसे तुरंत बदल देना चाहिए। और खंडित फोटो को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।  

पीपल का अभिमंत्रित पत्ता
 पर्स में पीपल का अभिमंत्रित पत्ता रखने से भी मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त देखकर पीपल के पेड़ का एक पत्ता तोड़ लाएं। इस पत्ते को गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें। अब इस पर केसर से श्रीं लिखें और इसे अपने पर्स में इस प्रकार रखें कि कोई इसे देख न पाए। नियमित अंतराल पर यह पत्ता बदलते रहे। पुराना पत्ता नदी में प्रवाहित कर दें व नया पत्ता अभिमंत्रित कर उसे अपने पर्स में रख लें। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

चावल की पुड़िया
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल शुक्र ग्रह से संबंधित अनाज है। जीवन में सुख-समृद्धि व धन का कारक शुक्र ग्रह ही माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के दौरान चढाए गए चावल बहुत ही विशेष होते हैं। मां लक्ष्मी को चढाए गए चावलों में से कुछ दाने एक कागज की पुड़िया में रख लें। अब इस कागज की पुड़िया को अपने पर्स में रख लें। इससे आपको शुक्र ग्रह तथा माता लक्ष्मी से संबंधित अनुकूल फल प्राप्त होंगे।

गुरु की तस्वीर
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने गुरु को बहुत मानते हैं। ये गुरु अध्यात्मिक या धार्मिक क्षेत्र से हो सकते हैं। आप अपने पर्स में अपने गुरु की छोटी तस्वीर भी रख सकते हैं। गुरु की तस्वीर पर्स में रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा।

मां लक्ष्मी से संबंधित अन्य चीजें
आप अपने पर्स में मां लक्ष्मी से संबंधित अन्य चीजें जैसे- गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे, चांदी का सिक्का आदि भी रख सकते हैं। ये भी वस्तुएं मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इनमें से कोई भी चीज पर्स में रखने से पहले थोड़ी देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इसे पूरी श्रृद्धा से अपने पर्स में रख लें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आने लगेगी और धन संबंधित मामले भी सुधरते जाएंगे।


 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम