फेंगशुई का ये शो-पीस घर में रखने से मिलती है लंबी उम्र, पैसा और सुख-समद्धि

Published : Mar 21, 2020, 03:46 PM IST
फेंगशुई का ये शो-पीस घर में रखने से मिलती है लंबी उम्र, पैसा और सुख-समद्धि

सार

फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है। घरों का निर्माण किस प्रकार करें, कैसे घरों को सुंदर बनाएं, घरों में क्या-क्या सामान होना चाहिए ऐसी बातों के उत्तर मिलते हैं फेंगशुई में। 

उज्जैन. फेंगशुई चीन का वास्तुशास्त्र है। घरों का निर्माण किस प्रकार करें, कैसे घरों को सुंदर बनाएं, घरों में क्या-क्या सामान होना चाहिए ऐसी बातों के उत्तर मिलते हैं फेंगशुई में। फेंगशुई में ऐसे अनेक शो-पीस हैं, जिन्हें घर में रखने से आपकी पेरशानियां दूर हो सकती हैं जैसे- विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा। ऐसी ही एक और चीज है लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा। फेंगशुई में इन्हें बड़ा शुभ माना जाता है। जानिए इस प्रतिमा को घर में रखने से क्या फायदे हो सकते हैं…

1. चीन में लुक-फुक-साऊ को देवता माना जाता है, लेकिन इनकी पूजा नहीं की जाती। सिर्फ इनकी प्रतिमा घर में रखने से ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
2. ऐसी मान्यता है कि लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा घर में रखने से सुख-समृद्धि, हेल्थ और लंबी उम्र मिलती है।
3. लुक-फुक-साऊ की प्रतिमा हमेशा तीन के सेट में ही मिलते हैं। अलग-अलग होने पर इनका विशेष महत्व खत्म हो जाता है।
4. लुक- ये नाम और प्रतिष्ठा दिलाते हैं। ये कद में फुक से थोड़े से छोटे होते हैं। इनके सिर पर चपटी टोपी और लंबी काली दाढ़ी होती है।
5. फुक- ये समृद्धि के देवता हैं। इनके सिर पर गोल-सी टोपी होती है तथा लंबी काली दाढ़ी होती है।
6. साऊ- ये लंबी उम्र के देवता हैं। इनकी दाढ़ी सफेद व सिर गोल तथा गंजा होता है। इनके एक हाथ में नैक्टर की बोतल होती है।
7. सुख, समृद्धि, हेल्थ और लंबी उम्र के प्रतीक इन चीनी देवताओं की मूर्तियों को घर के लिविंग रूम और डाइनिंग रूम में रख सकते हैं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश