हिमाचल के इस शक्तिपीठ में स्थापित है एक खास त्रिशूल, जिस पर अंकित है दुर्गा सप्तशती कवच

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में मालकड़ा पहाड़ी पर स्थित है देवी बज्रेश्वरी का मंदिर। यह स्थान तंत्र-मंत्र के लिए प्रसिद्ध है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2019 5:53 AM IST

उज्जैन. मान्यता है कि इस शक्तिपीठ पर मां सती का बायां वक्षस्थल गिरा था। इसलिए इसे स्तनपीठ भी कहा जाता है। मंदिर के गर्भगृह में भद्रकाली, एकादशी और वज्रेश्वरी स्वरूपा तीन पिण्डियों की पूजा की जाती है। 

यहां स्थापित है अष्टधातु का त्रिशूल
यहां पिण्डी के साथ अष्टधातु का बना एक पुरातन त्रिशूल भी है, जिस पर दस महाविद्याओं के दस यंत्र अंकित हैं। इसी त्रिशूल के अधोभाग पर दुर्गा सप्तशती कवच उत्कीर्ण है। जनश्रुति है कि इस पर चढ़ाए गए जल को गर्भवती स्त्री को पिलाने से शीघ्र प्रसव हो जाता है। इस मंदिर में जालंधर दैत्य का संहार करती देवी को रूद्र मुद्रा में दर्शाती एक पुरातन मूर्ति है। 

Latest Videos

तीन तरह का लगाया जाता है भोग
बज्रेश्वरी मंदिर में पूजा ब्रह्म मुहूर्त में स्नान व श्रृंगार के साथ की जाती है और पंचमेवा का भोग लगाया जाता है, इसके बाद आरती होती है। दोपहर में देवी को चावल और दाल का भोग लगाया जाता है। शाम को दूध, चने और मिठाई का भोग लगाया जाता है। यहां चैत्र और आश्विन नवरात्रों तथा श्रावण मास में मेलों को मनाने की प्रथा का अनूठा प्रचलन है।

कैसे पहुंचें?
- हिमाचल सड़क परिवहन निगम पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से नियमित बसें चलाता है। जो राज्य के प्रमुख शहरों पठानकोट, शिमला, कांगड़ा, सोलन और धर्मशाला शहरों से होकर आती जाती है।
- निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है, जो चंबा से लगभग 120 किलोमीटर दूर है। पठानकोट से चंबा के लिए बस और टैक्सी बहुत आसानी से उपलब्ध हैं। 
है। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री