Mahalaxmi Vrat 2022: इन छोटे-छोटे 5 उपायों से दूर हो सकती है पैसों तंगी, 17 सितंबर को कोई 1 करें

Published : Sep 15, 2022, 04:52 PM IST
Mahalaxmi Vrat 2022: इन छोटे-छोटे 5 उपायों से दूर हो सकती है पैसों तंगी, 17 सितंबर को कोई 1 करें

सार

Mahalaxmi Vrat 2022: श्राद्ध पक्ष के दौरान महालक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस व्रत में हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस बार ये व्रत 17 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी बहुत ही शुभ फल प्रदान करती हैं। देवी के इस रूप को गजलक्ष्मी कहा जाता है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी लक्ष्मी के इसी रूप की पूजा का विधान है। इसे महालक्ष्मी व्रत (Mahalaxmi Vrat 2022) कहते हैं। इस बार ये तिथि 17 सितंबर, शनिवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दिन अगर कुछ खास उपाय (Mahalaxmi Vrat Upay) किए जाएं तो देवी लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

श्रीसूक्त का पाठ करें
महालक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद पहले देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उसी स्थान पर बैठकर श्रीसूक्त का पाठ करें। मान्यता है कि देवराज इंद्र ने भी देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ किया था। अगर स्वयं श्रीसूक्त का पाठ न कर पाएं तो किसी ब्राह्मण से भी ये कार्य करवा सकते हैं, जिसका फल आपको मिलेगा।

देवी लक्ष्मी का अभिषेक करें
महालक्ष्मी व्रत के दिन गाय के दूध में केसर डालकर देवी लक्ष्मी का अभिषेक करें। अभिषेक करते समय ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’  मंत्र का जाप करते रहें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्त की हर इच्छा पूरी करती हैं।

चांदी का हाथी घर लेकर आएं
महालक्ष्मी व्रत में हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। कुछ स्थानों पर सिर्फ हाथी की ही पूजा भी की जाती है। इस दिन अगर चांदी से बना हाथी घर में लाकर पूजा स्थान या लॉकर में रखा जाए तो धन लाभ के योग बनने लगते हैं। हाथी को वास्तु में भी बहुत ही शुभ माना गया है।

हाथी को चारा खिलाएं
महालक्ष्मी व्रत के दिन यानी 17 सितंबर को हाथी को चारा या गन्ना खिलाएं। हाथी को साक्षात भगवान श्रीगणेश का स्वरूप ही माना जाता है। महालक्ष्मी व्रत पर हाथी की पूजा करने और उसे चारा खिलाने से हर तरह के शुभ फल हमें मिल सकते हैं। साथ ही घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गजलक्ष्मी के मंदिर में पूजा करें
अगर आपके घर के आस-पास कोई गजलक्ष्मी मंदिर है यानी जिस मंदिर में हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की प्रतिमा हो तो वहां जाकर विधि-विधान से देवी लक्ष्मी और हाथी की पूजा करें। इसके बाद अपनी इच्छा अनुसार जरूरतमंदों को दान करें। इस उपाय से भी आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

ये भी पढ़ें-

Mahalaxmi Vrat 2022: 17 सितंबर को करें महालक्ष्मी व्रत, जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

Mahalaxmi Vrat 2022: इस दिन घर लाएं चांदी से बनी हाथी की प्रतिमा, फिर देखिए फायदा


Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 9 दिसंबर 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय