महाशिवरात्रि: भगवान शिव को चावल चढ़ाने से होता है धन लाभ, शिवपुराण में लिखे हैं ऐसे ही आसान उपाय

Published : Feb 15, 2020, 11:13 AM IST
महाशिवरात्रि: भगवान शिव को चावल चढ़ाने से होता है धन लाभ, शिवपुराण में लिखे हैं ऐसे ही आसान उपाय

सार

इस बार 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इसलिए महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। 

उज्जैन. शिवपुराण में अनेक ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से किसी की भी समस्या का निवारण हो सकता है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है।  ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
5. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है।
6. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। 
7. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। 
8. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
9. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।
10. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
11. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
12. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है। 
13. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। 
44. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है। 
15. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। 
16. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
17. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं। 
18. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
19. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।
20. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश