Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

Published : Jan 11, 2022, 04:24 PM IST
Makar Sankranti 2022: 14 और 15 जनवरी को करें ये उपाय, मिलेंगे शुभ फल और दूर होंगी परेशानियां

सार

14 जनवरी, शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए अगले दिन यानी 15 जनवरी, शनिवार को इसका पुण्यकाल माना जाएगा। यही कारण है कि इस बार मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का पर्व 14 व 15 जनवरी दोनों दिन मनाया जाएगा।

उज्जैन. मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-पाठ और दान करने का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के दिन सुबह ही स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए कई चीजों का दान किया जाता है। आगे जानिए मकर संक्राति पर किन-किन चीजों का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना गया है…
 

तिल का दान
मकर संक्रांति पर सबसे ज्यादा तिल का दान करने की परंपरा होती है। शास्त्रों में मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है। काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। शनिदेव को विशेषकर प्रसन्न करने के लिए तिल का दान किया जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव और भगवान विष्णु भी तिल दान करने से प्रसन्न होते हैं। 

खिचड़ी का दान 
मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना और खिचड़ी करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रांति पर चावल और काली उड़द की दाल खिचड़ी के रूप में दान किया जाता है। काली उड़द के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं जिससे व्यक्ति के ऊपर से शनि दोष दूर होता है और चावल के दान करने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

गुड़ का दान
मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करना और गुड़ से बनी चीजों को खाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह से होता है। मकर संक्रांति पर गुड़ दान करने पर सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। 

ऊनी कपड़े का दान
कुंडली से शनि और राहु के दोष को खत्म करने के लिए मकर संक्रांति पर ऊनी कपड़े का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में ऊनी कपड़े, कंबल का दान जरूर करना चाहिए।

देशी घी का दान 
मकर संक्रांति के दिन देशी घी और इससे बनी मिठाईयों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। घी का संबंध गुरु और सूर्य से होता है, इसी कारण से मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए मकर संक्रांति पर देशी घी का दान किया जाता है।

पक्षियों को दाना और गाय को चारा खिलाएं
मकर संक्रांति के दिन पक्षियों को दाना खिलाना शुभ माना गया है। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

 

ये खबरें भी पढ़ें...

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर इतने साल बाद बनेगा सूर्य-शनि का दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को होगा फायदा


Makar Sankranti पर 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, शनि की राशि में बनेगा सूर्य और बुध का शुभ योग

Makar Sankranti को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद, जानिए कब मनाया जाएगा ये पर्व 14 या 15 जनवरी को?

Makar Sankranti 2022: 3 शुभ योगों में मनाया जाएगा मकर संक्रांति उत्सव, इस पर्व से शुरू होगा देवताओं का दिन

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम