Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से घर आएगी सुख-समृद्धि

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2022 10:59 AM IST

उज्जैन. मौनी अमावस्या पर किया गया दान-पुण्य और पूजन का अन्य दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होगा और ग्रह दोषों के प्रभाव से भी आप राहत महसूस कर सकते हैं। इस बार मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) 1 फरवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से ग्रह शांत होते हैं और जातकों की कई तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार क्या उपाय किए जा सकते हैं...

मेष राशि
इस राशि स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए मौनी अमावस्या के दिन इस राशि के लोग तिल और गेहूं का दान करें। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आएंगी। 

वृषभ राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को जौ और चीनी का दान करना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन इस राशि के लोग चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें तो शुभ रहता है। 

मिथुन राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को किसी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए। इस दिन अगर संभव हो तो किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य लें।

कर्क राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए। साथ ही उन्हें सफेद रंग का खाद्य पददार्थ जैसे चावल, दूध, या सफेद मिठाई भी दान करें। 

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के लोगों को छाता, जूता, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें और धन का दान करना चाहिए। सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल चढ़ाएं तो मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। 

कन्या राशि
इस राशि के लोगों के स्वामी ग्रह बुध है। इन लोगों को पशुओं को हरा चार खिलाना चाहिए। साथ ही दालें, तिलकुट, आदि का दान भी करना चाहिए। 

तुला राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावाना होती है। 

वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इसलिए मौनी अमावस्या पर वृश्चिक राशि के लोगों को तांबे की वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और शत्रुओं का भी नाश होता है। 

धनु राशि
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु हैं। इन लोगों को चने की दाल,गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करें। साथ ही पीले चंदन और हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं। 

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनि है। इन लोगों को काले रंग की वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव है। इन लोगों को लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। 

मीन राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। इन लोगों को पीला चंदन, चना और कंबल दान में देना चाहिए। ऐसा करने से इनके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आएगी और दाम्पत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा।

 

ये भी पढ़ें...

Til Dwadashi 2022: तिल द्वादशी 29 जनवरी को, जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व


Shattila Ekadashi 2022: 28 जनवरी को शुक्रवार और एकादशी के योग में करें ये खास उपाय, हो सकता है धन लाभ

Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी 28 जनवरी को, इस दिन ध्यान रखें ये बातें, क्या करें-क्या नहीं?

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन-से काम करने चाहिए

Ratha Saptami 2022: 7 फरवरी को किया जाएगा रथ सप्तमी व्रत, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Share this article
click me!