राई से भी उतर सकती है बुरी नजर और बच सकते हैं शनि के अशुभ प्रभाव से

Published : Dec 11, 2019, 06:30 PM IST
राई से भी उतर सकती है बुरी नजर और बच सकते हैं शनि के अशुभ प्रभाव से

सार

कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय और टोटकों में भी राई का उपयोग किया जा सकता है। तंत्र शास्त्र में भी राई का खास महत्व है।

उज्जैन. राई हमारे घर के किचन में मिलने वाली एक आसान चीज है। इसका उपयोग मसाले के रूप में सब्जी बनाने में किया जाता है। कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय और टोटकों में भी राई का उपयोग किया जा सकता है। तंत्र शास्त्र में भी राई का खास महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राई को शनि से संबंधित माना जाता है। जानिए राई के कुछ आसान उपाय...

1. अगर किसी को बुरी नजर लगी हो तो हाथ में थोड़े से राई के दाने और खड़ा नमक लेकर उसके ऊपर से 7 बार ऊपर से नीचे तक ऊतार कर किसी चौराहे पर फेंक दें। ये काम रात में करें और घर में जाने से पहले हाथ-पैर अच्छी तरह से धो लें।

2. शादी के समय दूल्हा-दुल्हन के रूमाल में थोड़े से राई के दाने बांधने से नेगेटिव एनर्जी का उन पर असर नहीं होता।

3. अगर किसी व्यक्ति पर बुरी शक्ति यानी नेगेटिव एनर्जी का असर है तो थोड़ी सी राई हाथ में लेकर उस व्यक्ति पर से 11 बार ऊतार कर आग में जला दें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

4. थोड़ी-सी पीली सरसों और राई के दाने हाथ में लेकर पूरी दुकान में घुम लें और और में इसे नदी में बहा दें। इससे दुकान पर लगी बुरी नजर हट जाएगी और बिजनेस फिर से चलने लगेगा।

5. साढेसाती से परेशान हैं तो शनिवार को 3 चुटकी राई खुद पर से 11 बार ऊतारकर काले कपड़े में बांधकर आग में जला दें। इससे शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिल सकती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश