बुधवार को मकर संक्रांति पर इस विधि से दें सूर्यदेव को अर्ध्य, करें इस स्तोत्र का पाठ

Published : Jan 15, 2020, 08:57 AM IST
बुधवार को मकर संक्रांति पर इस विधि से दें सूर्यदेव को अर्ध्य, करें इस स्तोत्र का पाठ

सार

आज (15 जनवरी, बुध‌वार) मकर संक्रांति है। इस पर्व पर सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर स्नान, दान का विशेष महत्व है।

उज्जैन. मान्यता है कि यदि इस दिन विभिन्न स्त्रोतों व स्तुतियों से सूर्यदेव की पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से अर्ध्य दें और इस स्त्रोत का पाठ करें-

इस विधि से दें सूर्यदेव को अर्ध्य
- मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल लें।
- इस जल में थोड़ा कुंकुम और लाल रंग के फूल भी डाल लें। इसके बाद सूर्य की ओर मुख करके धीरे-धीरे ऊँ घृणि सूर्याय नम: बोलते हुए अर्ध्य दें।
- सूर्यदेव को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें। बाद में इसे किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर दें।
- साथ ही गुड़ और गेहूं भी सूर्यदेव को अर्पित करें और बाद में जरूरतमंदों में इसे बांट दें।
- इस तरह सूर्यदेव की पूजा करने के बाद शिव प्रोक्त सूर्याष्टक स्तोत्र का पाठ करें-
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।
सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।
श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम।।
लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम् ।।
त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।
बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।
प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।
बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।
एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।
तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।
तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम