गीता जयंती 8 दिसंबर को, इस दिन धन लाभ और प्रमोशन के लिए करें ये आसान उपाय

Published : Dec 07, 2019, 08:43 AM IST
गीता जयंती 8 दिसंबर को, इस दिन धन लाभ और प्रमोशन के लिए करें ये आसान उपाय

सार

8 दिसंबर, रविवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है।

उज्जैन. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाएं तो व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

1. गीता जयंती पर भगवान श्रीकृष्ण को साबूत पान चढ़ाएं। बाद में इस पर कुंकुम से श्रीं लिखकर अपनी तिजोरी में रख लें। इससे धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।
2. गीता जयंती पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। ये उपाय लगातार 5 एकादशी तक करें। इस उपाय से आपके प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
3. गीता जयंती की सुबह किसी राधा-कृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पण करें। इससे आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
4. गीता जयंती पर दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध व केसर डालकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इससे धन लाभ के योग  बन सकते हैं।
5. किसी कृष्ण मंदिर में अनाज (गेहूं, चावल) अर्पित करें और बाद में इसे गरीबों को दान करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!