हथेली में त्रिशूल का निशान होता है शुभ, जानिए किस स्थान पर हो तो क्या फल देता है ये चिह्न

Published : Nov 21, 2019, 09:14 AM IST
हथेली में त्रिशूल का निशान होता है शुभ, जानिए किस स्थान पर हो तो क्या फल देता है ये चिह्न

सार

ज्योतिष में कई ऐसी विद्याएं हैं, जिनसे भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी मिल सकती है। ज्योतिष की खास विद्याओं में से एक है हस्तरेखा।

उज्जैन. हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली की रेखाओं और बनावट देखकर भविष्यवाणी की जाती है। हथेली में छोटी-छोटी रेखाओं से कुछ ऐसे निशान बन जाते हैं, जो व्यक्ति के सौभाग्य को बढ़ाते हैं। जिन लोगों की हथेली में ऐसे शुभ चिह्न बनते हैं, वे सभी सुख-सुविधाएं और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसा ही एक शुभ चिह्न है त्रिशूल। जानिए हथेली की किस स्थान पर बना त्रिशूल क्या फल देता है...

1. गुरु पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति सफलता के साथ ही प्रसिद्धि भी प्राप्त करता है। ये पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है।
2. मिडिल फिंगर के नीचे स्थित शनि पर्वत होता है। शनि पर्वत पर त्रिशूल है तो व्यक्ति ज्ञानी और धन-संपत्ति का मालिक होता है।
3. अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करता है।
4. सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है और बुद्धि से धनवान बनाता है।
5. शुक्र पर्वत पर त्रिशूल है तो व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार प्राप्त कर सकता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझता है। शुक्र पर्वत अंगूठे के ठीक नीचे होता है और जीवन रेखा इसे घेरे रहती है।
6. चंद्र पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति कल्पनाशील और रचनात्मक होता है। ये पर्वत अंगूठे और शुक्र पर्वत के ठीक सामने हथेली के दूसरी ओर होता है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज