Papankusha Ekadashi 2022: 6 अक्टूबर को करें ये 4 उपाय, दूर होंगी परेशानी और बनेंगे धन लाभ के योग

Published : Oct 06, 2022, 05:45 AM IST
Papankusha Ekadashi 2022: 6 अक्टूबर को करें ये 4 उपाय, दूर होंगी परेशानी और बनेंगे धन लाभ के योग

सार

Papankusha Ekadashi 2022: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत करने से जीवन की हर सुख प्राप्त हो जाता है। एक साल में 24 एकादशी तिथि आती है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व और नाम है।  

उज्जैन. इस बार 6 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि (Papankusha Ekadashi 2022) है। इस व्रत में भगवान विष्णु के पद्मनाम स्वरूप की पूजा की जाती है। इस तिथि का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था। दशहर के दूसरे ही दिन होने से इस तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर कामना पूरी हो सकती है, साथ ही संकट भी दूर हो सकते हैं। आगे जानिए इन आसान उपायों के बारे में…

विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें
पापांकुशा एकादशी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और कुशा के आसन पर बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इस दौरान शुद्ध घी का दीपक पूरे समय जलते रहना चाहिए। विष्णु सहस्त्रनाम में भगवान विष्णु के 1 हजार नाम बताए गए हैं। इन्हें बोलने से हर परेशानी दूर हो सकती है।

संतान प्राप्ति के लिए ये उपाय करें
यदि आप संतान की इच्छा रखते हैं तो पापांकुशा एकादशी पर नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। यदि संतान से जुड़ी कोई परेशानी है तो भी इस मंत्र के प्रभाव से दूर हो सकती है। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें और कम से कम 11 माला जाप करें-
ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते। 
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

धन लाभ चाहते हैं तो ये करें
अगर आप धन की इच्छा रखते हैं तो पापांकुशा एकादशी पर विष्णुजी के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें और दोनों की प्रतिमाओं का अभिषेक गाय के दूध से करें। अभिषेक करते समय नीचे लिखे मंत्र का जाप करते रहें। इस उपाय से जल्दी ही आपको धन लाभ के योग बन सकते हैं- पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।

पीले वस्त्र चढ़ाएं और पीले फलों का भोग लगाएं
पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले वस्त्र चढ़ाएं और जितने हो सके उतने पीले फलों जैसे आम, केले आदि का भोग लगाएं। बाद में ये फल गरीबों में बांट दें। इससे गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल आपको प्राप्त होंगे। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।



ये भी पढ़ें-

Papankusha Ekadashi 2022: कब है पापांकुशा एकादशी? ये व्रत करने से मिलती है पापों से मुक्ति


Mahakal Lok Ujjain: क्यूआर कोड स्कैन करते है सुन सकेंगे शिव कथाएं, ये खास ‘एप’ करना होगा डाउनलोड

October 2022 Festival Calendar: अक्टूबर 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें पूरी डिटेल

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम