Paush Amavasya 2022: 23 दिसंबर को 3 शुभ योगों में करें ये 4 काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Published : Dec 23, 2022, 06:00 AM IST
Paush Amavasya 2022: 23 दिसंबर को 3 शुभ योगों में करें ये 4 काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सार

Paush Amavasya 2022: इस बार पौष मास की अमावस्या 23 दिसंबर, शुक्रवार को है। ये तिथि बहुत ही खास है। इस दिन कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन पितृ तर्पण और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।  

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन अमावस्या (Paush Amavasya 2022) तिथि आती है। इस दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देता। इसके अगले दिन से शुक्ल पक्ष शुरू होता है। ये तिथि बहुत ही खास मानी गई है क्योंकि इसके स्वामी स्वयं पितृ देवता हैं। ये तिथि के साथ जब शुक्रवार का योग बनता है तो ये और भी खास बन जाती है। इस बार ऐसा ही हो रहा है। पौष मास की अमावस्या तिथि (Paush Amavasya 2022 Upay) 23 दिसंबर, शुक्रवार को होने से बहुत खास हो गई है। साथ ही इस दिन वृद्धि, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 3 शुभ योग बन रहे हैं। आगे जानिए इस दिन क्या काम करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी…

पितृ शांति के लिए करें ये काम
धर्म ग्रंथों के अनुसार, अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। इसलिए इस तिथि पर पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध आदि विशेष रूप से करना चाहिए। अगर ये न कर पाएं तो घर में ही पितरों के लिए धूप दें यानी एक सुगलते हुए कंडे पर घी-गुड़ डालें और ऊं पितृदेवताभ्यो नम: मंत्र बोलें। इससे भी पितृ प्रसन्न होते हैं।

धन लाभ के लिए लिए देवी लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार और अमावस्या का योग बहुत कम बनता है। ये वार और तिथि दोनों ही देवी लक्ष्मी से संबंधित हैं। इस शुभ योग में देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। गाय के दूध से अभिषेक करें और मंत्रों का जाप भी करें। इन उपायों से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

घर में यहां लगाएं दीपक
अमावस्या तिथि पर चंद्रमा दिखाई नहीं देता इसलिए इस दिन अंधेरा ज्यादा होता है। इस स्थिति में निगेटिविटी ज्यादा हावी होती है। इसे दूर करने के लिए घर के मेन गेट के दोनों ओर, तुलसी के पास, छत पर, पानी रखने के से स्थान पर, स्टोर रूम में और जहां भी अंधेरा हो वहां दीपक जरूर लगाएं। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

जरूरतमंदों को दान करें
अमावस्या तिथि दान करने के लिए भी बहुत शुभ मानी गई है। इस दिन किए गए दान का फल कई गुना होकर प्राप्त होता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में लिखा है। इस दिन जरूरतमंदों को कच्चा अनाज जैसे गेहूं, चावल, दालें, पका हुआ भोजन, गर्म कपड़े जैसे शॉल, कंबल आदि का दान करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?

Yearly Rashifal 2023: ज्योतिष, टैरो और न्यूमरोलॉजी से जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023


Trigrahi Yog Makar Rashi: मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 4 राशि वालों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम