दीपावली से पहले 2 दिन बन रहा है पुष्य नक्षत्र का शुभ योग, खरीदी के लिए बहुत खास है ये मुहूर्त

Published : Oct 08, 2019, 10:47 AM IST
दीपावली से पहले 2 दिन बन रहा है पुष्य नक्षत्र का शुभ योग, खरीदी के लिए बहुत खास है ये मुहूर्त

सार

इस बार दीपावली से पहले खरीदी के लिए 2 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 21 अक्टूबर सोमवार को सोम पुष्य और 22 अक्टूबर मंगलवार को मंगल पुष्य होने से ये दोनों दिन खरीदी के लिए खास रहेंगे।

उज्जैन. दोनों दिन अन्य शुभ योगों का संयोग भी बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषविद अर्चना सरमंडल के अनुसार, दीपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में त्योहार की खरीदी करना शुभ रहता है। इसलिए लोग पुष्य का इंतजार करते हैं। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, भूमि, आदि की खरीदी की जा सकती है। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि आती है। 

पुष्य कब से कब तक
पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर, सोमवार की शाम 5.33 से शुरू होकर दूसरे दिन 22 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 4.40 तक है। इस दौरान की गई खरीदी अक्षय रहेगी यानी इस शुभ मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में आएगी और फायेदमंद साबित होगी। 

सोम को सोना और मंगल को जमीन खरीदी
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के अनुसार, 21 अक्टूबर को सोम पुष्य है। इस दिन सिद्धि योग भी बन रहा है। सोम पुष्य पर सोना, चांदी व अन्य कीमती धातुओं व वस्तुओं की खरीदी की जाना चाहिए। 22 अक्टूबर को मंगल पुष्य रहेगा। इस दिन सुबह 10.55 तक साध्य योग और इसके बाद शुभ योग लग जाएगा। मंगल पुष्य के शुभ योग में भूमि, मकान की खरीदी करना शुभ रहता है। तांबा मंगल की धातु है, इसलिए इस दिन तांबे के बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं। 
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश