Ram Navami 2022: ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र, किसी एक भी जाप करने से दूर हो सकती हैं परेशानियां

Ram Navami 2022: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु ने अनेकों बार मनुष्य रूप में अवतार लिया है, लेकिन उन सभी में राम अवतार को ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि इस अवतार में उन्होंने पूरी तरह से मर्यादा अनुरूप जीवन यापन किया और एक समाज के लिए आदर्श स्थापित किया।

Manish Meharele | Published : Apr 9, 2022 11:54 AM IST

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रेता युग में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (Ram Navami 2022) पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस बार ये तिथि 10 अप्रैल, रविवार को है। हर साल भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जा सकते हैं। इन उपायों में मंत्र जाप भी शामिल है। आगे जानिए राम नवमी पर आप कौन-से मंत्रों का जाप कर सकते हैं और उसकी विधि क्या है-

ये भी पढ़ें- Ram Navami 2022: 10 साल बाद राम नवमी पर पूरे दिन रहेगा ये शुभ योग, ये उपाय बना सकते हैं आपके बिगड़े काम

ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र
1.
रां रामाय नम: 
2. ॐ रामचंद्राय नम:
3. ॐ रामभद्राय नम:
4. ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा 
5. ॐ नमो भगवते रामचंद्राय 
6. श्रीराम जय राम, जय-जय राम 
7. ॐ रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
8. श्रीराम शरणं मम्।
9. ॐ दशरथाय विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्नो श्रीराम: प्रचोदयात्
10. राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022 Navami Date: 10 अप्रैल को पूरे दिन रहेगी नवमी तिथि, करे सकेंगे पूजा व अन्य शुभ कार्य
 

राम नवमी पर इस विधि से करें मंत्रों का जाप
- श्रीराम नवमी की सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें , संभव हो तो सफेद या पीले कपड़े पहनें। इसके बाद किसी साफ स्थान पर भगवान श्रीराम की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा करें। तिलक लगाएं, चावल चढ़ाएं। अबीर, गुलाल, सिंदूर आदि चीजें भी अर्पित करें। फल-फूल चढ़ाएं। दीपक लगाएं। ध्यान रखें जब तक आप मंत्र जाप करें, तब तक दीपक जलते रहना चाहिए। 
- हर मंत्र जाप के लिए लग-अलग मालाओं का उपयोग किया जाता है। भगवान श्रीराम के मंत्रों के जाप के लिए तुलसी की माला उपयुक्त होती है। ऊपर बताए गए किसी एक मंत्र का जाप शुरू करें।
- मंत्र जाप के दौरान मन को शांत रखें और पूरी श्रृद्धा के साथ जाप करते रहें। मंत्र जाप के दौरान मन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। जाप के बाद भगवान श्रीराम के सामने अपनी मनोकामना कहें।

ये भी पढ़ें 

Durga Aarti Lyrics in Hindi: देवी मां की ये आरतियां हैं सबसे ज्यादा फेमस, इन्हें सुन झूमने लगते हैं भक्त


Chaitra Navratri 2022 Ashtami Date: कब से कब तक रहेगी अष्टमी तिथि, जानिए इस तिथि का महत्व

Mangal Gochar 2022: उज्जैन में है मंगल देवता का प्राचीन मंदिर, पूरे भारत में सिर्फ यहां होती है ये ‘खास’ पूजा

Ram Navami 2022: पाना चाहते हैं सक्सेस तो हमेशा ध्यान रखें भगवान श्रीराम की ये 5 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

8 अप्रैल को बुध बदलेगा राशि, खत्म हो जाएगा बुधादित्य राज योग, इन 3 राशि वालों को बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev