2 अप्रैल को राशि अनुसार भगवान श्रीराम को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी हो सकती है हर इच्छा

Published : Apr 01, 2020, 03:58 PM IST
2 अप्रैल को राशि अनुसार भगवान श्रीराम को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी हो सकती है हर इच्छा

सार

2 अप्रैल, गुरुवार को श्रीराम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार विशेष उपाय करने से आपकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, श्रीराम नवमी का भगवान को विशेष चीजों का भोग लगाकर अपनी मनोकामना बोलने से हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

मेष राशि- भगवान श्रीराम को लड्डू और अनार का भोग लगाएं।
 

वृषभ राशि- श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं, तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।
 

मिथुन राशि- काजू की मिठाई भगवान श्रीराम को अर्पित करें। इससे इन्हें लाभ होगा।
 

कर्क राशि- इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।
 

सिंह राशि- गुड़ व बेल का फल श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।
 

कन्या राशि- प्रभु श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाती अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।
 

तुला राशि- कलाकंद और सेब का भोग लगाएं, तो उनकी सभी मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी।
 

वृश्चिक राशि- गुड़ की रेवड़ी व अन्य कोई गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं।
 

धनु राशि- श्रीराम को बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।
 

मकर राशि- गुलाब जामुन और काले अंगूर का भोग लगाएं।
 

कुंभ राशि- के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।
 

मीन राशि- भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं। इससे इनके सभी रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश