रंग पंचमी 2 अप्रैल को, इस दिन की जाती है राधा-कृष्ण की पूजा, चढ़ाते हैं अबीर-गुलाल

Published : Apr 01, 2021, 01:07 PM IST
रंग पंचमी 2 अप्रैल को, इस दिन की जाती है राधा-कृष्ण की पूजा, चढ़ाते हैं अबीर-गुलाल

सार

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 2 अप्रैल, शुक्रवार को है। पौराणिक परंपरा के मुताबिक इस दिन आसमान में रंग उड़ाकर देवताओं का स्वागत करना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

उज्जैन. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 2 अप्रैल, शुक्रवार को है। पौराणिक परंपरा के मुताबिक इस दिन आसमान में रंग उड़ाकर देवताओं का स्वागत करना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। रंग पंचमी को अनिष्टकारी शक्तियों पर जीत हासिल करने वाला त्योहार माना जाता है।

श्रीकृष्ण ने लगाया था राधा को रंग

रंग पंचमी के लिए ये भी कहा जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने राधाजी पर रंग डाला था। इसी याद में रंग पंचमी मनाई जाती है। इस दिन राधारानी और श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। राधारानी के बरसाने में इस दिन उनके मंदिर में विशेष पूजा और दर्शन लाभ होते हैं। ये भी कहा जाता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों संग रासलीला की थी और दूसरे दिन रंग खेलने का उत्सव मनाया था।

राधा-कृष्ण को चढ़ाते हैं अबीर-गुलाल

रंग पंचमी खासतौर से मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में उल्लास के साथ मनाई जाती है। इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ अबीर और गुलाल के रंगों को बिखेरते हुए मनाया जाता है। इसमें राधा-कृष्ण को भी अबीर और गुलाल चढ़ाया जाता है। कई जगह शोभायात्रा भी निकलती है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल डालते हैं और हवा में उड़ाते हैं।

सात देवताओं के सात रंग

इस दिन होली की तरह रंग खेले जाते हैं। यह दिन देवताओं को समर्पित माना जाता है। ब्रह्मांड में मौजूद गणपति, श्रीराम, हनुमान, शिव, श्रीदुर्गा, दत्त भगवान एवं कृष्ण ये सात देवता सात रंगों से जुड़े हैं। उसी तरह इंसान के शरीर में मौजूद कुंडलिनी के सात चक्र सात रंगों और सात देवताओं से संबंधित हैं। रंग पंचमी मनाने का मतलब है रंगों की मदद से सातों देवताओं को जागृत कर खुद को उनसे जोड़ना।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश