मंगल प्रदोष के शुभ योग में करें बजरंग बाण का पाठ, पूरी हो सकती है आपकी हर मनोकामना

Published : May 04, 2020, 07:52 PM IST
मंगल प्रदोष के शुभ योग में करें बजरंग बाण का पाठ, पूरी हो सकती है आपकी हर मनोकामना

सार

इस बार 5 मई को मंगल प्रदोष का योग बन रहा है। प्रदोष तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए उपयुक्त है और मंगलवार हनुमानजी की उपासना के लिए। हनुमानजी, शिवजी के ही अवतार माने गए हैं। इसलिए 5 मई को बन रहा मंगल प्रदोष का योग बहुत ही शुभ है।

उज्जैन. इस बार 5 मई को मंगल प्रदोष का योग बन रहा है। प्रदोष तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए उपयुक्त है और मंगलवार हनुमानजी की उपासना के लिए। हनुमानजी, शिवजी के ही अवतार माने गए हैं। इसलिए 5 मई को बन रहा मंगल प्रदोष का योग बहुत ही शुभ है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस शुभ योग में बजरंग बाण का पाठ करने से अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है। बजरंग बाण का पाठ कैसे करें, जानिए...

इस विधि से करें बजरंग बाण का पाठ...

  • मंगलवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनकर एक लाल कपड़े पर हनुमान की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • हनुमानजी को अबीर, गुलाल आदि चढ़ाएं और लाल फूल अर्पित करें। गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं तो पाठ के अंत तक जलता रहे।
  • घर में बने शुद्ध घी के चूरमे का भोग लगाएं। अगर संभव न हो तो गुड़-चने का भोग भी लगा सकते हैं।
  • इसके बाद बजरंग बाण का पाठ करना शुरू करें। पाठ समाप्त होने पर हनुमानजी के कष्टों का निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।
  • जिस घर में बजरंग बाण का पाठ होता है, वहां नेगेटिव एनर्जी नहीं टिक पाती और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश