सावन: चांदी के शिवलिंग का अभिषेक करने से दूर होता है पितृ दोष, जानें ऐसे उपाय

Published : Aug 07, 2019, 03:30 PM IST
सावन: चांदी के शिवलिंग का अभिषेक करने से दूर होता है पितृ दोष, जानें ऐसे उपाय

सार

अलग अलग चीजों से बने शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध जल से करने से हमारी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

उज्जैन. 15 अगस्त को सावन मास का अंतिम दिन है। यानी भगवान शिव की कृपा पाने के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इन बचे हुए दिनों में भी अगर कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो शिवजी की कृपा मिल सकती है। धर्म सिंधु ग्रंथ के दूसरे परिच्छेद के अनुसार, विभिन्न धातुओं और चीजों से बने शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध जल से करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए किस मनोकामना के लिए कौन-से शिवलिंग का अभिषेक करें-

1. चांदी से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से पितृ दोष कम होता है।
2. कांसे के शिवलिंग का अभिषेक करने से यश (फेम) मिलता है।
3. लोहे के शिवलिंग का अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है।
4. आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से बीमारियां दूर होती हैं।
5. उड़द के आटे से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से सुंदर पत्नी मिलती है।
6. मक्खन से बने शिवलिंग का अभिषेक करने पर सभी सुख मिलते हैं।
7. पीतल से बने शिवलिंग का अभिषेक दूध से करने से जीवन सुखी होता है।
8. तांबे के शिवलिंग का अभिषेक करने से उम्र बढ़ती है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Bat in House: घर में चमगादड़ का आना शुभ या अशुभ? जानें वास्तु और ज्योतिष क्या कहता है
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!