शनि प्रदोष 7 मार्च को, इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये 5 उपाय

Published : Mar 04, 2020, 10:45 AM IST
शनि प्रदोष 7 मार्च को, इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये 5 उपाय

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो बार त्रयोदशी तिथि आती है। इस तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो बार त्रयोदशी तिथि आती है। इस तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। इस बार 7 मार्च, शनिवार को शनि प्रदोष का योग बन रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में इस समय शनि की साढेसाती या ढय्या का प्रभाव है, वे यदि इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करें तो उनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

1. शनिवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद शनिदेव की पूजा करें और सिर्फ 1 मंत्र 11 बार बोलें- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।
2. पीपल के पेड़ पर 1 लोटा पानी चढ़ाएं और 5 परिक्रमा करें। परिक्रमा के दौरान शनिदेव का नाम लेते रहें।
3. शनिवार को अगर कोई कुष्ठ रोगी दिख जाए तो उसे कुछ खाने को दें या फिर पैसे भी दे सकते हैं। कुष्ठ रोगी न दिखे तो किसी भिखारी को भोजन करवा दें।
4. शनिवार की शाम को हनुमानजी के मंदिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
5. शनिवार को पूरे दिन व्रत रखें और शाम को शनिदेव की पूजा करें। उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं। स्वयं भी वही खाएं।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम