Shanishchari Amavasya 2022: राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगी शनिदेव की कृपा भी

Published : Apr 30, 2022, 10:46 AM IST
Shanishchari Amavasya 2022: राशि अनुसार ये उपाय चमका सकते हैं आपकी किस्मत, मिलेगी शनिदेव की कृपा भी

सार

आज (30 अप्रैल, शनिवार) वैशाख मास की अमावस्या है। धर्म ग्रंथों में इस अमावस्या को बहुत ही खास माना गया है। इस बार वैशाख अमावस्या शनिवार को होने से ये शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) कहलाएगी। ये बहुत ही शुभ संयोग है।

उज्जैन. अमावस्या और शनिवार के संयोग में पितरों के साथ-साथ शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भी उपाय किए जा सकते हैं। साथ ही इस दिन सूर्यग्रहण का योग भी बन रहा है, जो बहुत दुर्लभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, आज प्रीति, सौम्य और केदार नाम के 3 शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, शनिश्चरी अमावस्या पर राशि अनसुार उपाय करने से हर परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

मेष राशि: इस राशि के लोगों को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किसी निर्धन व्यक्ति या जरूरतमंद को तेल और नमक का दान करना चाहिए। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

वृष राशि: इस राशि के लोग शनिश्चरी अमावस्या पर गुड़ और चने का दान करेंगे तो इन्हें हर काम में पॉजिटिव परिणाम मिल सकते हैं। शनिदेव भी प्रसन्न होंगे। 

मिथुन राशि: इस राशि के लोग आज शनिश्चरी अमावस्या पर पुराने कपड़ों और अनाज का दान कर सकते हैं। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

कर्क राशि: जिन लोगों की राशि कर्क है, वे लोग शनिश्चरी अमावस्या के शुभ योग में किसी गौशाला में धन और घास का दान करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

सिंह राशि: इस राशि के लोग सूर्यग्रहण और शनिश्चरी अमावस्या के शुभ योग में किसी वृद्धाश्रम में अपनी इच्छा अनुसार दान करें। पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना-पानी रखें।

कन्या राशि: इस राशि के लोग किसी मंदिर या अन्नक्षेत्र में चावल और उड़द का दान करें। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

तुला राशि: इस राशि के लोग साल की पहली शनि अमावस्या पर तेल से बने व्यंजन जैसे पुरी-भजिए गरीबों को खिलाएं और शनि मंदिर में तेल का दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक राशि: ये लोग पक्षियों के लिए अनाज दान करें। किसी जरूरतमंद विकलांग की आर्थिक मदद भी करें। शनिदेव आपकी हर परेशानी दूर करेंगे।

धनु राशि: इन लोगों को बड़े बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए और कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें। किसी आश्रम में अपने सामर्थ्य के अनुसार अनाज और धन का दान करें।

मकर राशि: जिन लोगों की राशि मकर है, वे लोग किसी तालाब में मछलियों को आटे के गोलियां बनाकर खिलाएं। इससे धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग शनिश्चरी अमावस्या पर गरीबों को मिठाई बांटें। साथ ही किसी मंदिर में तेल का दान करें। ये उपाय आपको फायदा पहुंचा सकते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लोग शनिश्चरी अमावस्या पर जरूरतमंद रोगियों को फलों का दान करें। किसी गौशाला में धन और अन्न दान करें। शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2022: ग्रहण से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते क्यों रखे जाते हैं? कारण जान चौंक जाएंगे आप भी


Surya Grahan 2022 in India date & time: किन देशों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण, क्या भारत भी है इनमें शामिल?

Surya grahan 2022: किस राशि पर होगा सूर्यग्रहण का असर, जानें किसे मिलेंगे शुभ फल-किसे रहना होगा सावधान?

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम