Som Pradosh 2022: 14 फरवरी को 6 शुभ योग, इस दिन चंद्रमा भी रहेगा स्वराशि में, ये उपाय घर लाएंगे सुख-समृद्धि

इस बार 14 फरवरी, सोमवार को एक नहीं कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इतने सारे शुभ योग एक साथ बहुत कम बार बनते हैं। इस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसलिए सोम प्रदोष (Som Pradosh 2022) का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 6:04 AM IST

उज्जैन. सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे बाद पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। इसलिए इस दिन सोम पुष्य (Som Pushya 2022) भी रहेगा। ये साल 2022 का पहला सोम प्रदोष और सोम पुष्य है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दिन चंद्रमा स्वराशि यानी कर्क में रहेगा। सोम प्रदोष के दिन चंद्रमा का स्वराशि में रहना चंद्र से जुड़े समस्त दोषों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण है। सोम प्रदोष को चंद्र प्रदोष भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से जन्मकुंडली में चंद्र से जुड़े समस्त दोष दूर हो जाते हैं।

शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शुभ दिन
सोम प्रदोष और सोम पुष्य के अलावा इस दिन सौभाग्य-आयुष्मान, रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहे हैं। इन सभी योगों में की गई शिव पूजा व उपाय निश्चित रूप से जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आ सकते हैं। जानिए इस दिन आप कौन-से उपाय कर सकते हैं…

1. सोम प्रदोष के शुभ योग में शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें। अभिषेक करते समय शिव पंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहें। ये उपाय आप दिन भर किसी भी समय कर सकते हैं। इससे आपके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
2. पानी में काले तिल डालकर शिवजी पर चढ़ाएं। ऐसा करने से पितृ दोष से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस दिन काले तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
3. अगर आप धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो इस दिन शिवजी को चावल (बिना टूटे हुए) चढ़ाएं। शिवपुराण के अनुसार, शिवजी को चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चावल शुक्र से संबंधित है। शुक्र के कारण ही जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
4. अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो शिवजी का अभिषेक गाय के घी से करें। शिवपुराण के अनुसार इससे सभी तरह के रोगों का नाश होता है।
5. भगवान शिव को जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है, गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
6. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें...

आज 3 व्रत-उत्सव एक साथ: दोपहर 12.20 तक रहेगा संक्रांति का शुभ मुहूर्त, जानिए अन्य व्रतों का महत्व

Bhishm Dwadashi 2022: 13 फरवरी को करें भीष्म द्वादशी व्रत, जानिए विधि, शुभ मुहूर्त, कारण और महत्व

Til Dwadashi 2022: 13 फरवरी को तिल द्वादशी पर शुभ योग में करें पूजा और व्रत, क्यों खास है ये तिथि?

Valentine's Day पर अपने लव पार्टनर को दें राशि अनुसार खास गिफ्ट, और भी ज्यादा मजबूत होगा आपका रिलेशन
 

Share this article
click me!