साल 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को, इस दिन करें पितृ और राहु-केतु दोष दूर करने के उपाय

Published : Jan 28, 2022, 09:24 AM IST
साल 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को, इस दिन करें पितृ और राहु-केतु दोष दूर करने के उपाय

सार

हर महीने के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या तिथि आती है। हिंदू धर्म में इसे पितरों का दिन कहा जाता है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। इस बार अमावस्या तिथि 1 नहीं 2 दिन रहेगी।  

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, 31 जनवरी को श्राद्ध अमावस्या और 1 फरवरी को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2022) रहेगी। 31 जनवरी को सोमवार होने से ये सोमवती अमावस्या कहलाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2022) पर किए गए दान-पुण्य और तीर्थ स्नान से अक्षय पुण्य मिलता है। मन शांत होता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं। इस तिथि पर अपने-अपने क्षेत्रों की पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए और क्षेत्र के पौराणिक महत्व वाले तीर्थों के, मंदिरों के दर्शन करना चाहिए। पूजा-पाठ आदि शुभ काम करना चाहिए।

सूर्यदेव की पूजा करें
अगर हम किसी नदी में स्नान करने नहीं जा पाते हैं तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाएं और तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करें। सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें और सूर्यदेव को चढ़ाएं। ऐसा करने से भी तीर्थ और नदी स्नान के बराबर पुण्य मिल सकता है। स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को अनाज और गोशाला में धन, हरी घास का दान करें।

पितरों को धूप दें
अमावस्या पर पितरों के लिए धूप-ध्यान करें। घर में दोपहर करीब 12 बजे गाय के गोबर से बने कंडे जलाएं और उसके अंगारों पर गुड़-घी डालें। पितरों का ध्यान करें। हथेली में जल लें और अंगूठे की ओर से पितरों को अर्घ्य अर्पित करें। किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।

राहु-केतु के दोष दूर करें
यह तिथि पितरों की तिथि मानी जाती है। इसमें चन्द्रमा की शक्ति जल में प्रविष्ट हो जाती है। इस तिथि को राहु और केतु की उपासना विशेष फलदायी होती है। इस दिन दान और उपवास का विशेष महत्व होता है और विशेष प्रयोगों से विशेष लाभ होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु से संबंधित दोष हो, वे अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय करें तो जल्दी ही शुभ फल मिलते हैं।

 

ये भी पढ़ें...

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से घर आएगी सुख-समृद्धि


Til Dwadashi 2022: तिल द्वादशी 29 जनवरी को, जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी को, जानिए शुभ मुहूर्त और इस दिन कौन-से काम करने चाहिए

Ratha Saptami 2022: 7 फरवरी को किया जाएगा रथ सप्तमी व्रत, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम